Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Hamas Israel ceasefire: हमास सीजफायर प्रस्ताव पर तुरंत बातचीत को तैयार
  • देश-विदेश

Hamas Israel ceasefire: हमास सीजफायर प्रस्ताव पर तुरंत बातचीत को तैयार

Shital Sharma July 5, 2025

hamas israel ceasefire proposal urgent talks 2025: हमास-इजराइल 60 दिन के युद्ध विराम पर तुरंत बातचीत के लिए तैयार

hamas israel ceasefire proposal urgent talks 2025: फिलिस्तीनी उग्रवादी संगठन हमास ने इजराइल के साथ 60 दिन के युद्ध विराम प्रस्ताव पर तुरंत बातचीत के लिए सहमति जताई है। यह प्रस्ताव कतर की मध्यस्थता में आया है और इजराइल ने इसे दो दिन पहले मंजूरी दे दी है। अगर यह युद्ध विराम लागू हो जाता है तो यह क्षेत्र में कुछ समय के लिए शांति का संदेश होगा।

हमास और इजराइल के बीच जंग का हाल

7 अक्टूबर 2023 से शुरू हुए इस भीषण संघर्ष में अब तक 56 हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। इस संघर्ष ने न केवल मानव जीवन को भारी नुकसान पहुंचाया है बल्कि गाजा में लगभग पांच लाख लोगों को भुखमरी और विस्थापन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हमला किया था, जिसमें 1,200 से अधिक इजराइली मारे गए और 251 बंधक बनाए गए। हमास का कहना है कि यह हमला इजराइल के कब्जे, गाजा की नाकेबंदी और हजारों फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई के लिए किया गया।

hamas israel ceasefire proposal urgent talks 2025 

इजराइल ने जवाबी कार्रवाई में गाजा पर बड़े पैमाने पर बमबारी और जमीनी हमले किए। इजराइल का दावा है कि उसका मकसद हमास को खत्म करना और बंधकों को छुड़ाना है।

युद्ध विराम प्रस्ताव के मुख्य बिंदु

  • 10 जीवित इजराइली बंधकों की रिहाई होगी
  • 18 मृत इजराइली बंधकों के शव लौटाए जाएंगे
  • 60 दिनों का युद्ध विराम लागू होगा
  • युद्ध विराम के दौरान स्थायी शांति के लिए बातचीत होगी

 इजराइल भी मान चुका प्रस्ताव

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इस प्रस्ताव को लेकर असमंजस में हैं। उनकी दक्षिणपंथी गठबंधन सरकार के कई सदस्य इस युद्ध विराम को स्वीकार करने पर सरकार गिराने की धमकी दे रहे हैं। इस कारण युद्ध विराम की स्थिति फिलहाल अनिश्चित बनी हुई है।

हमास की मांगें

हमास के नए नेता इज्ज अल-दीन अल-हद्दाद ने गाजा से इजराइली सेना की वापसी, कैदियों की रिहाई और गाजा के पुनर्विकास की मांग की है।

मानवीय संकट गहरा रहा है

गाजा में अब तक लगभग 80 प्रतिशत लोग विस्थापित हो चुके हैं और अधिकांश बुनियादी ढांचा नष्ट हो चुका है। खाद्य आपूर्ति तीन महीने तक रुकने की वजह से लाखों लोगों को भूखमरी का सामना करना पड़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार अगर इजराइल पाबंदियां हटाता है तो ही स्थिति में सुधार हो सकता है।

युद्ध विराम की पूर्व कोशिशें

पिछले साल जनवरी में ट्रम्प के शपथ ग्रहण से एक दिन पहले भी एक युद्ध विराम हुआ था, जिसमें बंधकों की रिहाई के लिए तीन चरण तय किए गए थे। पहला चरण मार्च में पूरा हो गया था लेकिन दूसरे चरण पर अभी तक बातचीत शुरू नहीं हो पाई है।

18 मार्च को इजराइल ने गाजा पर फिर से हमले शुरू कर दिए थे, जिससे स्थिति और खराब हो गई थी।

israel sacks 1000 soldiers gaza war opposition

60 दिन के युद्ध विराम प्रस्ताव पर दोनों पक्षों की सहमति और बातचीत की शुरुआत से फिलिस्तीन-इजराइल संघर्ष में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। यह क्षेत्रीय स्थिरता और मानवीय संकट के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। हालांकि राजनीतिक असमंजस और शर्तों के चलते इस प्रस्ताव को लागू करना अभी चुनौतीपूर्ण है।

Watch Now :- भोपाल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है..

Read More :- Pitra Dosh Nivaran in Sawan 2025: सावन में करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा!

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: पीएम मोदी अर्जेंटीना पहुंचे: लिथियम सप्लाई पर बड़ा समझौता
Next: Puri में बहुड़ा यात्रा आज: तीनों रथ लौटेंगे जगन्नाथ मंदिर, सुरक्षा व्यवस्था पर भारी भीड़

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स की चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.