Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • Haldwani Digital Arrest Fraud: हल्द्वानी में बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 20 लाख ठगे
  • उत्तराखंड

Haldwani Digital Arrest Fraud: हल्द्वानी में बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 20 लाख ठगे

Taruna Samariya December 11, 2025

Haldwani Digital Arrest Fraud: हल्द्वानी में साइबर अपराधियों ने एक बार फिर डिजिटल अरेस्ट के नए तरीके से बुजुर्ग को शिकार बनाकर ठगी को अंजाम दिया है। मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाले 80 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी धन सिंह बिष्ट से साइबर ठगों ने 20 लाख रुपए की ठगी कर ली।

Haldwani Digital Arrest Fraud: पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

पीड़ित की शिकायत पर मामला पंतनगर साइबर थाने में दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित धन सिंह बिष्ट ने बताया कि वे इफको बरेली से सेवानिवृत्त होने के बाद पत्नी के साथ नरसिंह बाड़ी, मुखानी में रहते हैं। 7 दिसंबर को उन्हें सुनीता नाम की महिला का फोन आया, जिसने खुद को क्राइम ब्रांच दरियागंज की अधिकारी बताया।

महिला ने दावा किया कि उनके आधार कार्ड पर केनरा बैंक का फर्जी खाता खुला है। इस खाते से करोड़ों रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग हो रही है वे कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। इसके बाद महिला ने डर बनाते हुए उन्हें किसी से बात न करने और घर से बाहर न निकलने की धमकी दी।

read more :CM Dhami cabinet meeting: CM धामी कैबिनेट की बैठक में 19 प्रस्तावों पर मुहर

Haldwani Digital Arrest Fraud: तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट

धन सिंह बिष्ट को 7 दिसंबर से 9 दिसंबर तक घर में ही कैद रखा गया। सीबीआई और क्राइम ब्रांच के नाम पर लगातार वीडियो कॉल किए जाते रहे, जिससे वे पूरी तरह डर गए। डर की वजह से वे 7 दिसंबर को रामनगर में होने वाले अपने पारिवारिक विवाह समारोह में भी नहीं जा सके।

Read More-CM Dr. Mohan Yadav gave the gift: खजुराहो में मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने दी बड़ी सौगात..

पीड़ित ने FD तुड़वाई

9 दिसंबर को पीड़ित बैंक पहुंचे और कुसुमखेड़ा स्थित स्टेट बैंक शाखा से अपनी दो FD तुड़वा दीं। इसके बाद उन्होंने 20 लाख रुपए साइबर ठगों द्वारा दिए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। उसी दिन जब वे रामनगर रिश्तेदारी पहुंचे तो परिजनों को उनकी स्थिति देखकर शक हुआ।

मामले की जांच की जा रही

पूछताछ पर उन्होंने पूरी घटना बता दी।इसके बाद तुरंत मुखानी थाने में तहरीर दी गई। मुखानी एसओ सुशील जोशी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामला साइबर थाने को भेज दिया गया है, जहां आगे की जांच की जाएगी।

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड से गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का आरोप
Next: Electronic Gadget Harm: बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर कोई इस इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का करते हैं प्रयोग, जानिए नुकसान!

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़; CM धामी ने अभियान को बताया मातृशक्ति की सुरक्षा का ऐतिहासिक संकल्प

Rohan Umak February 28, 2026
उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत
  • उत्तराखंड

उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत; SDRF ने रेस्क्यू अभियान चला कर बरामद की लाशें

Rohan Umak February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.