Hair Protection Tips: होली का त्योहार जल्द ही आने वाला है। यह त्योहार बहुत सारी खुशियां तो लेकर आता है , लेकिन कई बार लोग होली खेलने के पहले इस टेंशन में आ जाते हैं कि , इन रंगों से अपने स्किन और हेयर को कैसे बचाएं। ये ऐसा त्योहार जिस दिन अगर किसी से दुश्मनी भी हो तो सारे मलाल दूर हो जाते हैं। लोग सारे गिले – शिकवे भूलकर गुलाल लगाकर नई शुरुआत करते हैं। लेकिन इन त्योहारों में बालों को सुरक्षित रखना बहुत जरुरी है। ऐसे में हम आज आपको बालों को सुरक्षित रखने के कुछ टिप्स बताएंगे।
होली खेलने से पहले लगाएं सीरम
होली खेलने से पहले बालों में सीरम जरुर लगाएं। इसे आपके बालों को सुरक्षित करने के लिए एक लेयर तैयर हो जाएगी। एक दिन पहले बाल में कंडिशनर जरुर करें। इससे आपके बाल डैमेज होने से बच सकते हैं।

तेल का भी कर सकते हैं इस्तेमाल
होली खेलने के 1 घंटे पहले आप बाल में तेल भी लगा सकते हैं। तेल भी बालों को सुरक्षित रखने में मदद करता है। फिर जब आप होली खेलकर आएंगे तो हेयर वॉश के दौरान तेल के साथ कलर भी निकल जाएगा।
पहले सूखे गुलाल को हटाएं
होली खेलने के तुरंत बाद बालों में कंघी (कंघी/ब्रश) करें, ताकि सूखा गुलाल और रंग आसानी से निकल जाए. इसके बाद अपने बालों को गीला करने से पहले हाथों या किसी सूखे कपड़े से हल्के-हल्के झाड़ें. बिना झाड़े बालों को धोने से रंग और गहराई से चिपक सकता है. साथ ही जोर-जोर से बालों को न रगड़ें, इससे बाल कमजोर होकर टूट सकते हैं।

माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें
सल्फेट-फ्री या माइल्ड शैम्पू से बाल धोएं, ताकि बालों की नमी बनी रहे. बाल धोते समय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें, ज्यादा गर्म पानी बालों को और ज्यादा ड्राई कर सकता है. अगर एक बार में रंग पूरी तरह से न निकले, तो अगले दिन दोबारा माइल्ड शैम्पू से धोएं. लेकिन बहुत ज्यादा शैम्पू का इस्तेमाल करने से बचें, इससे बाल रूखे और बेजान हो सकते हैं.
हेयर मास्क से बालों को दें पोषण
होली के बाद बालों को रिपेयर करने के लिए नेचुरल हेयर मास्क लगाना बहुत जरूरी है. ये स्कैल्प को ठंडक देते हैं और बालों को फिर से सॉफ्ट और सिल्की बनाते हैं. इसके लिए आप दही और शहद मास्क, एलोवेरा और नारियल तेल या मेथी और दही का हेयर मास्क बनाकर लगा सकती हैं. ये हेयर मास्क ड्रायनेस कम करेंगे, स्कैल्प को रिपेयर करेंगे और बालों को हेल्दी बनाएंगे.
