Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Hair Growth Tips: जानिए बालों को तेजी से बढ़ाने के उपाय..
  • Lifestyle

Hair Growth Tips: जानिए बालों को तेजी से बढ़ाने के उपाय..

Hema Gupta March 20, 2025

Hair Growth Tips: बालों को लंबे और काले घने बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए सही देखभाल, खान-पान और घरेलू नुस्खे अपनाना जरूरी होता है। आज आपको हम बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाने के लिए प्राकृतिक उपायों, सही डाइट, तेलों, के बारे में बताएंगे।

read more: Chickenpox Treatment Myths: चिकनपॉक्स क्यो होते हैं, कारण, निवारण जनमान्यताएं…

Hair Growth Tips: बालों को बढ़ाने के लिए उपाय..

नारियल तेल की मालिश..

नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट, फैटी एसिड और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बालों की जड़ों को पोषण देते हैं, जिससे बालो के तेजी से बढ़ने में मदद मिलती है।

आप हल्का गर्म नारियल तेल लें और उंगलियों से स्कैल्प में मसाज करें। इसे रातभर छोड़ दें और सुबह शैम्पू से बाल धो लें।

प्याज का रस..

प्याज के रस में सल्फर की भरपूर मात्रा होती है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करता है।

एक प्याज को पीसकर उसका रस निकालें, इसे स्कैल्प पर 30 मिनट तक लगाकर रखें। फिर हेयर वाश कर लें।

सरसो का तेल लगाएं..

सरसों का तेल हमारे बालों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है और पुराने समय से इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है। साथ ही अगर आप इसमें मेथी के दानों को मिलाकर बालों पर लगाते हैं तो ये बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है।

आपको 1 कटोरी सरसों के तेल में 2 चम्मच मेथी दाना को गर्म कर लें और तेल के नॉर्मल होने के बाद बालो में लगाएं।

एलोवेरा जेल लगाए..

एलोवेरा में एंजाइम और विटामिन होते हैं, जो स्कैल्प को हेल्दी बनाकर बालों की ग्रोथ को तेज करते हैं। बालो को मजबूत और चमकदार बनाते हैं।

ताजा एलोवेरा जेल निकालें और स्कैल्प पर 1 घंटे के लिए लगाएं। फिर गुनगुने पानी से बाल को धो लें।

Hair Growth Tips: सही खान-पान से बालों की ग्रोथ बढ़ाएं

बालों की सेहत के लिए खाने का सही सेवन भी जरुरी है, इसके लिए प्रोटीन, आयरन, बायोटिन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर पोषण से भरे आहार का सेवन करना चाहिए..

1. बायोटिन और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और टूटने से रोकता है।

2. मूंगफली, सोयाबीन, केला, बादाम बायोटिन युक्त होता है

3. आयरन बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है और जिंक स्कैल्प की सेहत सुधारता है।

4. पालक, चुकंदर, किशमिश आयरन से भरपूर होते हैं। वहीं कद्दू के बीज, अखरोट, तिल जिंक से भरपूर होते हैं।

5. बालों का मुख्य घटक केराटिन एक प्रकार का प्रोटीन है, इसलिए प्रोटीन युक्त आहार जरूरी है। अंडे, दही, दूध, सोया, दालें, मछली, चिकन इनमें प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है

Hair Growth Tips: बालों की देखभाल के सही तरीके

1. बालों को रोज़-रोज़ शैम्पू से न धोएं, हफ्ते में 2-3 बार धोना सही है।
2. बाल धोने के बाद कंडीशनर जरूर लगाएं ताकि बाल सॉफ्ट रहें।
3. गीले बालों में ब्रश न करें क्योंकि इससे बाल टूट सकते हैं।
4. हेयर ड्रायर और स्ट्रेटनर का कम से कम इस्तेमाल करें।

Hair Growth Tips: बालों को बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का उपयोग करें..

1. भृंगराज- इसे “बालों का राजा” कहा जाता है, यह बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है।

2. आंवला- विटामिन C से भरपूर होने के कारण यह बालों को मजबूत और चमकदार बनाता है।

3. मेथी- मेथी के दाने स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं और बालों की ग्रोथ तेज करते हैं।

4. अगर घरेलू उपाय और डाइट से फायदा न मिले, तो डॉक्टर से मिलकर मेडिकल ट्रीटमेंट करा सकते हैं।

निष्कर्ष

बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए सही आहार, घरेलू नुस्खे और सही देखभाल बहुत जरूरी है। अगर कोई उपाय काम न आए तो डॉक्टर से सलाह लें सकते हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर में भीषण सड़क हादसा: देशनोक में कार दुर्घटना में 6 लोगों की मौत
Next: TS Singh Deo meet on Hemant Soren: टीएस सिंह देव ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, परिसीमन और अन्य मुद्दों पर दी अपनी राय

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.