Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Haidergarh News: हैदरगढ़ के गुन्नौठा गांव में नाली निर्माण में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, घटिया सामग्री से हो रहा निर्माण कार्य
  • मध्य प्रदेश

Haidergarh News: हैदरगढ़ के गुन्नौठा गांव में नाली निर्माण में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, घटिया सामग्री से हो रहा निर्माण कार्य

divya mistry June 20, 2025

Haidergarh News: हैदरगढ़, उत्तर प्रदेश — क्या सरकारी योजनाओं के नाम पर भ्रष्टाचार की नाली बहाई जा रही है? हैदरगढ़ के ग्राम गुन्नौठा में 5 लाख रुपये की लागत से बन रही नाली को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान नहीं रखा जा रहा और सरकारी धन की खुलकर बर्बादी की जा रही है।

Haidergarh News
Haidergarh News

Haidergarh News: टिकाऊपन पर सवाल उठने लगे

ग्रामीणों के अनुसार, कमल साहू के घर से हैंडपंप तक बनाई जा रही इस नाली में मिट्टी मिली हुई काली रेत, दो साल पुराना और जंग लगा सरिया, तथा कम मात्रा में सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है। इन सामग्रियों की गुणवत्ता इतनी खराब है कि नाली की मजबूती और टिकाऊपन पर सवाल उठने लगे हैं।

Haidergarh News: कहीं जांच भी लीपापोती न बन जाए

ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत पंचायत सचिव देवेंद्र दांगी और इंजीनियर दिनेश दांगी से की, लेकिन उन्होंने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज़ होकर गांववासियों ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, ग्रामीणों को अब यह चिंता सता रही है कि कहीं जांच भी लीपापोती न बन जाए, जैसा कि अक्सर ऐसे मामलों में होता है।

Haidergarh News: गुणवत्ता पर भी गंभीर शंका बनी हुई

ग्रामीण कमल लोधी ने बताया कि पहले 2.5 इंच का पाइप लगाया जा रहा था, लेकिन शिकायत के बाद इंजीनियर ने 4 इंच का पाइप लगाने का निर्देश दिया। बावजूद इसके, जिन स्थानों पर पाइप लगाए गए हैं, उनकी गुणवत्ता पर भी गंभीर शंका बनी हुई है।

उनके पास कोई जवाब नहीं था

कमल लोधी ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत के बाद सचिव ने संतोषजनक काम दिखाने का फर्जी पंचनामा तैयार करवाने की कोशिश की, जिसे उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया। जब सचिव देवेंद्र दांगी से इस मुद्दे पर बातचीत की गई, तो उन्होंने यह स्वीकार किया कि काली रेत का इस्तेमाल हुआ है, लेकिन इसे सही ठहराते हुए कहा कि रेत को जमीन के नीचे लगाया गया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या एस्टीमेट में ऐसा प्रावधान है, तो उनके पास कोई जवाब नहीं था।

 कई ‘विकास’ योजनाएं दब चुकी

यह मामला सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार और लापरवाही की पोल खोलता है। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या प्रशासन निष्पक्ष जांच कराएगा या यह मामला भी फाइलों में दबा रह जाएगा, जैसे और कई ‘विकास’ योजनाएं दब चुकी हैं।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Satna News: स्मार्ट सिटी सतना में लापरवाही का ‘स्मार्ट’ नमूना: बीच सड़क खड़ा ट्रांसफार्मर बना जान का खतरा
Next: हरदोई: एसपी नीरज जादौन की तबादला एक्सप्रेस, पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.