
Haidergarh नगर में श्मशान घाट के सामने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर विक्रय हेतु रखे गए गिट्टी एवं रेत के टाले की जांच आज नायब तहसीलदार राजेंद्र सेन के द्वारा की गई मौके पर पंचनामा बनाकर कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारी को भेजने की जानकारी दी गए बता दे की हैदरगढ़ ग्यारसपुर मुख्य सड़क पर उपरोक्त टालो के चलते आवागमन में समस्या का सामना आम नागरिकों को करना पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर सड़क सकरी होने के चलते दुर्घटना का अंदेशा भी लगातार बना हुआ है जिसको लेकर नायब तहसीलदार राजेंद्र सेन एवं थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह के द्वारा उपरोक्त मौका जांच की गई एवं पंचनामा बनाकर उपरोक्त बजरी रेत एवं गिट्टी को जप्त करने की कार्रवाई की जाएगी
इस संबंध में जब हमने नायब तहसीलदार राजेंद्र सेन से बात की तो उन्होंने बताया कि क्षेत्र में जो भी बजरी,रेत एवं गिट्टी का अवैध कारोबार चल रहा है उस पर सख्त कार्रवाई शासन के नियम अनुसार की जाएगी नदी से रेत निकालने वालों की भी जांच की जाकर ट्रैक्टर ट्रॉली को नियमानुसार जप्त किया जाएगी
