h1b visa appointments cancelled: भारत में अमेरिकी दूतावास ने वीजा आवेदकों के लिए एक बड़ी सलाह जारी की है. दूतावास ने कहा है कि अगर आवेदकों को रीशेड्यूल की सूचना मिल चुकी है, तो वह अपने इंटरव्यू की तारीखों पर वाणिज्य दूतावास में न आएं.

बता दें की दूतावास ने चेतावनी जारी कि है की जो आवेदक अपडेटेड अपॉइंटमेंट को अनदेखा करके पुरानी तारीख पर आएंगे, उन्हें एंट्री नहीं दी जाएगी.
3-4 महीने का इंतजार और करना पड़ेगा

अमेरिकी दूतावास ने बताया कि अब सीधे मार्च 2026 तक तारीख पोस्टपोन्ड कर दी है. यानी 3-4 महीने का इंतजार और करना पड़ेगा है.
h1b visa appointments cancelled: नई अपॉइंटमेंट डेट पर मदद करने के लिए तैयार
जानकारी के अनुसार दूतावास ने X पर लिखा, ‘अगर आपको ई-मेल हासिल हुआ है कि.. आपका वीजा अपॉइंटमेंट रीशेड्यूल कर दिया गया है, तो मिशन इंडिया आपको आपकी नई अपॉइंटमेंट डेट पर मदद करने के लिए तैयार हैं.
Read More-इस देश में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया किया बैन!
सारे सोशल मीडिया अकाउंट्स पूरी तरह से चेक किए जाएंगे

अमेरिका ने नया नियम लागू किया है कि.. अब हर H-1B और H-4 वीजा लेने वाले व्यक्ति के फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, लिंक्डइन और स्नैपचैट समेत सारे सोशल मीडिया अकाउंट्स पूरी तरह से चेक किए जाएंगे.
और 15 दिसंबर 2025 से ये जांच शुरू हो रही है. इसके लिए अमेरिकी दूतावास को इतना ज्यादा समय चाहिए कि वो दिसंबर के सारे इंटरव्यू ही नहीं कर पा रहे.
h1b visa appointments cancelled: अमेरिकी दूतावास ने दी चेतावनी
अमेरिकी दूतावास ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आपको ईमेल आया है कि आपका इंटरव्यू नई तारीख पर डाला गया है, तो पुरानी तारीख पर बिल्कुल मत जाना. पुरानी तारीख पर दूतावास गए तो आपको अंदर जाने नहीं दिया जाएगा.
सीधे लौटा दिया जाएगा
बता दें की जिन लोगों का वीजा इंटरव्यू होना है, उन्हें अपने सारे सोशल मीडिया अकाउंट की प्राइवेसी सेटिंग अभी से ‘पब्लिक’ कर देनी है.
Indians seeking H1-B visas: H1-B वीजा लेने वाले भारतीयों की मुश्किलें बढ़ीं
यह नियम हर देश के नागरिक के लिए है, लेकिन भारत से H-1B वीजा लेने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है. हर साल 70-75% H-1B भारतीयों को ही मिलते हैं, इसलिए सबसे ज्यादा असर भारतीयों पर ही पड़ रहा है.
h1b वीजा क्या है
एच-1बी वीज़ा एक गैर-आप्रवासी परमिट है, जिसका अर्थ है कि यह लोगों को अस्थायी रूप से अमेरिका में प्रवेश प्रदान करता है। एच-1बी वीज़ा धारक तीन साल तक अमेरिका में रह सकते हैं और काम कर सकते हैं, जिसके बाद यदि वे चाहें तो अपने प्रवास को तीन साल और बढ़ा सकते हैं..
