Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • GYARASPUR NEWS: धामनोद में तुलाई व्यवस्था सवालों के घेरे में,नियमों को ताक पर रख किसानों से ली जा रही अतिरिक्त उपज
  • मध्य प्रदेश

GYARASPUR NEWS: धामनोद में तुलाई व्यवस्था सवालों के घेरे में,नियमों को ताक पर रख किसानों से ली जा रही अतिरिक्त उपज

divya mistry April 7, 2025

GYARASPUR NEWS:  ग्यारसपुर कभी सम्मान के साथ “अन्नदाता” कहे जाने वाले किसान, आज अपनी ही उपज की तुलाई में ठगे जा रहे हैं। धामनोद क्षेत्र के हैदरगढ़ समिति तुलाई केंद्र पर नियमों की अनदेखी और व्यवस्थागत लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। यहां किसानों से तय मानक से अधिक गेहूं तौला जा रहा है. और वो भी बिना किसी स्पष्ट कारण या सूचना के।

GYARASPUR NEWS
GYARASPUR NEWS

हर बोरी पर आधा किलो गेहूं ‘अतिरिक्त’ जा रहा

GYARASPUR NEWS:  जानकारी के अनुसार, निर्धारित 50 किलो 600 ग्राम की जगह किसानों से 51 किलो 150 ग्राम तक गेहूं लिया जा रहा है। यानी हर बोरी पर आधा किलो गेहूं ‘अतिरिक्त’ जा रहा है, जिसे न तो किसान की मेहनत मानते हैं और न ही व्यवस्था गलती। यह ‘अतिरिक्त’ मात्रा, किसानों के अनुसार, सीधे तौर पर उनकी मेहनत पर चोट है।

GYARASPUR NEWS:  तौल कांटा बना किसानों की शंका का केंद्र

तुलाई केंद्र पर लगा इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी खुद को निष्पक्ष साबित नहीं कर पा रहा। अक्सर यह या तो ‘डिस्टर्ब’ हो जाता है या फिर ‘गलत तौल’ देता है। किसानों का कहना है कि मशीन की बार-बार गड़बड़ी अब महज़ तकनीकी समस्या नहीं, बल्कि एक साजिश लगने लगी है।

प्रबंधन की चुप्पी, प्रशासन की दूरी

समिति प्रबंधक की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। किसान लगातार इस गड़बड़ी की शिकायत कर रहे हैं, मगर कार्रवाई नाम की चीज़ अब तक कहीं नज़र नहीं आई। मामला जितना तकनीकी है, उससे कहीं ज़्यादा अब यह भरोसे का हो चला है।

GYARASPUR NEWS:  किसानों का सवाल – हम ही हर बार क्यों झुकें?

एक किसान ने तंज भरे लहजे में कहा, “हम खेत में पसीना बहाते हैं, फिर तौल केंद्र पर गेहूं भी बहा देते हैं। नियमों का बोझ हमेशा हमारे कांधों पर क्यों हो?”

और जवाब में वही पुराना राग

जिला आपूर्ति अधिकारी अनिल कुमार ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “आपके माध्यम से जानकारी मिली है, स्थानीय अधिकारी को भेजकर जांच कराई जाएगी।”यह बयान कम और एक तयशुदा स्क्रिप्ट लग रहा है, जो हर विवाद में बिना संशोधन के उपयोग की जाती है।

प्रबंधक का पक्ष भी आया सामने

इस संबंध में जब समिति प्रबंधक नारायण शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा, “तुलाई कांटों का प्रतिदिन सत्यापन कराया जाता है। इसके बावजूद अगर गड़बड़ी सामने आ रही है, तो हम इसकी जांच करवाकर कारणों का पता लगाएंगे।”अब देखना यह है कि यह “जांच” कितनी पारदर्शी होगी, और किसान की पीड़ा सिर्फ शब्दों में सिमटकर रह जाएगी या उसे न्याय भी मिलेगा।

 

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Jacqueline Kim Mother Death: जैकलीन फर्नांडिस की मां का निधन…
Next: 🌍 ट्रंप ने कहा टैरिफ में ढील नहीं, कभी कभी दवा जरूरी होती है

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.