
gyaraspur के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के समस्त गणेश उत्सव झांकियां के विसर्जन को लेकर आज रविवार शाम करीब 5:00 बजे हैदरगढ़ थाने में नायब तहसीलदार राजेंद्र सेन एवं थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया बैठक में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के समक्ष गणेश विसर्जन की तैयारी को लेकर चर्चा की गई नायब तहसीलदार राजेंद्र सेन ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को अवगत कराया कि आगामी दिनों में मौसम विभाग के द्वारा बारिश का अलर्ट जारी किया गया है जिसको लेकर विसर्जन घाटों पर सुरक्षा की दृष्टि से कम से कम लोगों की उपस्थिति में विसर्जन किया जाए जिससे कोई अप्रिय घटना घटित ना हो सके वही विगत दिनों विदिशा होमगार्ड से प्रशिक्षित कुछ लोगों को भी विसर्जन घाटों पर तैनात करने की बात थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह के द्वारा कही गई उपरोक्त बैठक में क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण लोग उपस्थित रहे
