Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • GWALIOR:सेंट जोसेफ स्कूल में कन्वर्जन का खेल!, जांच दल ने लिए 23 बच्चों के बयान
  • मध्य प्रदेश

GWALIOR:सेंट जोसेफ स्कूल में कन्वर्जन का खेल!, जांच दल ने लिए 23 बच्चों के बयान

Narendra Singh November 6, 2025

gwalior saint joseph school conversion case: ग्वालियर। मुरार क्षेत्र के बड़ागांव में एक आलीशान इमारत में देश के कई राज्यों के बच्चों को पढ़ाई के नाम पर कन्वर्जन कराए जाने की खबर पर मचे बवाल के बाद बुधवार दोपहर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।यहां एक क्रिश्चियन संस्था द्वारा संचालित सेंट जोसेफ स्कूल परिसर में कन्वर्जन का मामला सामने आया था।

23 बच्चों के बयान दर्ज

हिंदू संगठनों ने शिकायत की थी कि स्कूल परिसर में बिशप के निवास पर 23 बच्चों का कन्वर्जन कर धार्मिक शिक्षा दी जा रही है। बताया गया कि यह स्कूल एक ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित है और उसी स्कूल परिसर में बिशप के निवास पर 23 बच्चों को दूसरे राज्यों से लाकर धार्मिक शिक्षा दी जा रही थी।यहां छत्तीसगढ़, झारखंड, केरल, ओडिशा आदि राज्यों के 23 बच्चों के बयान दर्ज किए गए। वहीं मामले की विस्तृत जांच के लिए एक समिति गठित कर दी गई है।

जांच समिति गठित

अपर जिलादंडाधिकारी सी. बी. प्रसाद द्वारा गठित की गई समिति में अनुविभागीय दंडाधिकारी मुरार नरेशचंद गुप्ता, एसडीओपी बेहट मनीष यादव एवं रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी ग्वालियर बाबूलाल सोलंकी को शामिल किया गया है।समिति को निर्देश दिए गए हैं कि मामले की जांच कर पांच दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

कागजातों की जांच और बयान दर्ज

जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने वहां मौजूद बिशप, स्टाफ और सभी बच्चों से बातचीत की तथा सभी के दस्तावेजों की जांच की।मौके पर मौजूद बिशप डेनियल फ्रांसिस ने कहा कि यहां केवल कैथोलिक बच्चों की पढ़ाई होती है, जिन्हें भाषा की शिक्षा दी जाती है। उन्होंने कहा कि कन्वर्जन जैसी कोई गतिविधि नहीं है और संस्था हर प्रकार की जांच में सहयोग करने को तैयार है।

जांच में कन्वर्जन की पुष्टि नहीं

कई घंटे की जांच-पड़ताल के बाद एसडीएम नरेश गुप्ता और मुरार के सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि बिशप और बच्चों के बयान के आधार पर कन्वर्जन जैसा कोई तथ्य सामने नहीं आया।जांच में यह पाया गया कि यहां पढ़ रहे सभी बच्चों के माता-पिता ईसाई धर्म के अनुयायी हैं और सभी कैथोलिक समुदाय से संबंधित हैं। बरामद दस्तावेजों से भी इसकी पुष्टि हुई।हाई स्कूल के बाद ये बच्चे अपनी स्किल डेवलपमेंट और भाषा प्रशिक्षण के लिए यहां आए हुए थे।

Read More:- हर कोई कहता था ‘तू कुछ नहीं कर सकती’…  देखो क्या कर दिखाया इस लड़की ने!

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs AUS 4rth T20:ऑस्ट्रेलिया में भारत का पलड़ा भारी, हेड और कुलदीप स्क्वॉड से बाहर!
Next: CG NEWS : उपराष्ट्रपति ने ‘लखपति दीदी’ पहल की सराहना की,महिलाएं भारत की प्रगति की रीढ़

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.