Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Gwalior nagar nigam: ग्वालियर नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम पर, विधायक प्रीतम लोधी ने उठाई आवाज
  • मध्य प्रदेश

Gwalior nagar nigam: ग्वालियर नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम पर, विधायक प्रीतम लोधी ने उठाई आवाज

Aditya Mishra October 23, 2024

Gwalior nagar nigam: ग्वालियर नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम पर, विधायक प्रीतम लोधी ने उठाई आवाज ग्वालियर नगर निगम में भ्रष्टाचार का मामला गंभीर होता जा रहा है। यह भ्रष्टाचार न सिर्फ जनता  बल्कि जनप्रतिनिधियों और सरकारी अधिकारियों के लिए भी परेशानी का सबब बन गया है। भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने नगर निगम के पूर्व उपायुक्त अतिबल सिंह यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए निगम कमिश्नर अमन वैष्णव को शिकायतों का पुलिंदा सौंपा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई  तो वे भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।

भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा

Gwalior nagar nigam: नगर निगम परिषद में सत्ता और विपक्ष दोनों ही तरफ के पार्षदों ने नगर निगम में लंबे समय से चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है। विधायक प्रीतम लोधी ने आरोप लगाया है कि अतिबल यादव ने अपनी रसूख का इस्तेमाल करते हुए उत्तर प्रदेश के इटावा के कई लोगों को ग्वालियर नगर निगम में नौकरी पर रखा है। इसके अलावा  यादव के ईंट भट्टे पर नगर निगम के कर्मचारी काम कर रहे हैं। विधायक का यह भी कहना है कि यादव ने अपने निजी निवास पर 15-20 नगर निगम कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हुई है।

फायर ब्रिगेड विभाग की दयनीय स्थिति

Gwalior nagar nigam: निरीक्षण के दौरान पाया गया कि फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां कंडम हालत में पड़ी हैं जबकि प्रत्येक वाहन के मेंटेनेंस के लिए शासन से 20 हजार रुपए प्रति माह का बजट आता है। सूत्रों के मुताबिक  आग बुझाने वाले फोम की हर महीने लाखों रुपए की खरीद कागजों में होती है लेकिन वास्तविक घटनाओं में इसका उपयोग न के बराबर है।

कमिश्नर और सभापति की प्रतिक्रिया

Gwalior nagar nigam: नवागत निगम कमिश्नर अमन वैष्णव ने इस मामले की जांच का आश्वासन दिया है  जबकि नगर निगम के सभापति मनोज तोमर ने जांच की बात करते हुए खुद को इससे अलग करने की कोशिश की। ग्वालियर नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी होती जा रही हैं  और अब देखना होगा कि इन आरोपों पर क्या कार्रवाई होती है।

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में प्रदर्शन नहीं दिखा पाएगा भारत
Next: Govt Jobs: NTPC, HRA और चिकित्सा सुविधाओं में स्नातकों के लिए बंपर भर्ती

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.