Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • GWALIOR: नगर निगम में सालों से भ्रष्टाचार की जांच, लेकिन किसी को सजा नहीं!
  • मध्य प्रदेश

GWALIOR: नगर निगम में सालों से भ्रष्टाचार की जांच, लेकिन किसी को सजा नहीं!

Narendra Singh November 10, 2025

gwalior municipal corporation corruption investigation: नगर निगम में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के मामले सिर्फ चर्चाओं तक सीमित रह गए हैं- कार्रवाई कहीं नजर नहीं आती। सालों से लोकायुक्त और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) में जांचें लंबित हैं, लेकिन अब तक न किसी अधिकारी को सजा हुई है और न ही किसी की जिम्मेदारी तय की गई है। हालात यह हैं कि जिन अधिकारियों पर गंभीर आरोप हैं, वे आज भी पद पर बने हुए हैं और जांच एजेंसियों को दस्तावेज तक उपलब्ध नहीं करा रहे हैं।

दस्तावेजों की आड़ में टालमटोल

नगर निगम के कई अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ शिकायतों में स्पष्ट प्रमाण मौजूद हैं, बावजूद इसके संबंधित शाखाओं के अधिकारी जांच एजेंसियों को दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराते। कई बार लोकायुक्त और EOW ने निगम से रिकॉर्ड मांगे, नोटिस भेजे और चेतावनी दी, लेकिन अधिकारियों ने समय पर जवाब नहीं दिया। ग्वालियर में जिन मामलों की जांच चल रही है, उनमें नगर निगम की भूमिका अहम है, फिर भी अधिकारी फाइलें और बिल रिकॉर्ड देने में टालमटोल कर रहे हैं।

कई अधिकारियों पर जांच जारी

नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी लोकायुक्त व EOW की जांच के दायरे में हैं। इनमें से कुछ अधिकारी अब सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं, लेकिन जांच पूरी नहीं हो पाई। EOW ने विज्ञापन एजेंसियों के साथ मिलीभगत, टेंडर में हेराफेरी और भुगतान में अनियमितताओं के मामलों में कई बार रिपोर्ट मांगी, मगर निगम की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

कोई संज्ञान नहीं, न कोई सजा

नगर निगम में दर्ज अधिकांश मामलों में अब तक किसी अधिकारी को सजा नहीं मिली है। जांच रिपोर्ट आने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जाती। इस स्थिति में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के मामलों की जांच केवल औपचारिकता बनकर रह गई है।

इनकी चल रही जांच

तत्कालीन आयुक्त द्वारा अपचारी सेवक शशिकांत शुक्ला को नियम विरुद्ध आर्थिक लाभ पहुंचाने का मामला। उपयंत्री प्रदीप वर्मा- भवन निर्माण कार्यों में अनियमितताएं। स्वास्थ्य विभाग के राजेश सक्सेना।टीसी सौरव और चपरासी आकाश।दरोगा अनूप पारदे।वर्षा मिश्रा।जे.पी. पारा। राजेश श्रीवास्तव।

Read More:- बचपन की वो बातें जो आज भी दिल को छू जाती हैं, क्या आप भी महसूस करते हैं ये?

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भोपाल इज़तिमा का इतिहास
Next: हरियाणा में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का चौथा दिन, सीएम सैनी धीरेंद्र शास्त्री से मिलने पहुंचे

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.