Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • जिसे समझा फेसबुक वाली गर्लफ्रेंड, वो निकली बीवी
  • मध्य प्रदेश

जिसे समझा फेसबुक वाली गर्लफ्रेंड, वो निकली बीवी

Narendra Singh March 15, 2025
Facebook girlfriend
Facebook girlfriend

Gwalior man blinded in love: बीवी ने पति का इस तरह किया ‘WELCOME’

Gwalior man blinded in love मध्यप्रदेश ग्वालियर में एक पत्नी ने अपने पति के सिर से आशिकी का भूत उतारने के लिए ऐसा प्लान बनाया कि अब वो शायद कभी भी दूसरी महिलाओं से चक्कर चला पाए.

बीवी ने पति का उतारा आशिकी का भूत

ग्वालियर में एक आशिक मिजाज पति को रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक पत्नी ने ऐसा जाल बुना कि उसकी सिट्टी-पिट्टी गुल हो गई. पति को नई-नई महिलाओं से फ्लर्ट करने का शौक था. ये बात पत्नी को पता थी. एक दिन पत्नी ने तय किया कि पति को जब तक वो रंगेहाथों पकड़ेगी नहीं, तब तक वो सुधरेगा नहीं.बस फिर क्या था. पत्नी ने ऐसा मास्टर प्लान बनाया कि पति रंगेहाथों पकड़ा भी गया और उसने आगे से किसी भी महिला की तरफ देखने से भी हाए तौबा कर ली. यही नहीं, पत्नी ने उसे तबब माफ किया जब पति ने पुलिस और उससे माफी मांगी. कसम खाई कि किसी दूसरी महिला से संपर्क नहीं रखेगा.

पति को फंसाने फेसबुक पर बनाई फर्जी ID

पत्नी ने पति पर शक होने पर रोका टोका तो पति उसके आरोप को झूठा बताकर डांट फटकार करता था. दंपती के बीच मसला विवाद की वजह साबित होने लगा तो महिला ने पति को रंगे हाथ पकड़ने का प्लान बनाया. उसने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पायल के नाम से फर्जी एकाउंट बनाया और इसके जरिए पति को फ्रेंड रिक्वेट भेजी. अनजान महिला की तरफ से दोस्ती का न्यौता देखकर पति ने उसे तुरंत स्वीकार कर लिया.

होटल पहुंचा पति तो उड़े होश

पति की हरकतों के तमाम सबूत इकट्ठा कर महिला ने उसे रंगे हाथ पकड़ने का दांव खेला. पायल के नाम से पति को फोन कर होटल में मिलने बुलाया. प्रेमिका का न्यौता मिलने पर आशिक मिजाज पति भी तुरंत होटल पहुंचा तो उसके होश उड़ गए. प्रेमिका की जगह यहां पत्नी उसका इंतजार कर रही थी. रंगेहाथों पकड़े जाने पर महिला ने उसे खरी खोटी सुनाई फिर महिला थाने जाकर शिकायत की.

Gwalior man blinded in love: पति ने पुलिस के सामने मांगी माफी

मामला सुनकर पुलिस ने महिला के पति को बुलाया तो उसने पत्नी के आरोप झूठे बता दिए, लेकिन बच नहीं पाया. महिला ने उसकी आशिकी के तमाम सबूत पुलिस को थमा दिए तो पति जवाब नहीं दे पाया. पुलिस ने उसकी क्लास लगाकर हवालात में बैठाने की तैयारी की तो भांप गया कि आशिकी जेल पहुंचा देगी. तब पत्नी से माफी मांगी और कसम खाई कि दोबारा ऐसी हरकत नहीं करेगा.

Read More: Muslim Contractor Reservation : कर्नाटक में मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को 4% रिजर्वेशन

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Holi Fun In Raipur: रायपुर में होली पर सचिन की मस्ती
Next: Ayushman Bharat: दिल्लीवासियों जल्द मिलेगी एक और बड़ी सौगात

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.