पटवारी के गाड़ी में भी हुई तोड़फोड़
Gwalior jameen vivad: खबर ग्वालियर जिले के सिरोल थाना क्षेत्र में शनिवार को सीमांकन के दौरान बड़ा विवाद हो गया। दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में 40 से 50 लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे चलाए। और तो और पत्थर फेंककर भी मारे। आपको बतादें की इस घटना के दौरान राजस्व विभाग की टीम की गाड़ी को भी तोड़फोड़ का शिकार होना पड़ा।
ग्वालियर के हुरावली मेहरा गांव का मामला

Gwalior jameen vivad: दरअसल मामला हुरावली मेहरा गांव का है जहां HC के आदेश पर सीमांकन कार्य किया जा रहा था। तो वहीं राजस्व टीम के सदस्य तहसीलदार अनिल राघव, आरआई और पटवारी को मौके से भागने पर मजबूर होना पड़ा। बताया जा रहा है कि पटवारी अजय सिंह राणा की शिकायत पर पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
14 लोगों पर हुई FIR दर्ज

Gwalior jameen vivad: आपको बतादें की जो FIR हुई है उसके हिसाब से विवाद जो हुआ वो आवेदक पक्ष के भागीरथ पाल और अनावेदक पक्ष के बारेलाल पाल के परिवार के बीच का है । राजस्व टीम को खेत से दौड़ लगाकर भागना पड़ा। अब आप इससे समझ सकते हैं कि क्या स्थिति रही होगी उस समय जब दो पक्षों में चल रहे थे लाठी-डंडे।
नेशन मिरर होमपेज पर दुनिया भर की ताज़ा घटनाओं से अपडेट रहें। होमपेज पर कई श्रेणियों में रीयल-टाइम न्यूज़ अपडेट की सुविधा है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आप कभी भी महत्वपूर्ण कहानियों से कभी न चूकें।
