Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Gwalior: कार ने कांवड़ियों को कुचला, 4 की मौत:इनमें एक ही परिवार के तीन लोग
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

Gwalior: कार ने कांवड़ियों को कुचला, 4 की मौत:इनमें एक ही परिवार के तीन लोग

Narendra Singh July 23, 2025

हादसे के बाद खाई में पलटी कार

ग्वालियर में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर एक कार ने सड़क किनारे चल रहे कांवड़ियों को कुचल दिया। हादसे में तीन कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक घायल ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। दो की हालत गंभीर है। मृतकों में तीन एक ही परिवार के सदस्यहैं।

नेशनल हाइवे पर हुआ हादसा

हादसा नेशनल हाईवे के शिवपुरी लिंक रोड स्थित शीतला माता मंदिर गेट के पास मंगलवार देर रात करीब 1 बजे हुआ। हादसे के बाद कार समेत कांवड़िए सड़क किनारे खाई में जा गिरे थे। कंपू, जनकगंज, झांसी रोड, माधौगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को खाई से निकालकर जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों ने तीन कांवड़ियों को मृत घोषित कर दिया।

तेज रफ्तार कार का फटा टायर

जानकारी के मुताबिक, सड़क पर जा रही एक तेज रफ्तार कार का टायर अचानक फट गया, जिसके बाद कार कांवड़ियों को कुचलते हुए खाई में जा गिरी. इस हादसे में चार कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं. यह  घटना मंगलवार-बुधवार की रात करीब एक बजे की है.आक्रोशित कांवड़ियों और उनके समर्थकों ने सड़क पर हंगामा कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. घायल कांवड़ियों को जेएएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

भदावना गए थे जल भरने

सभी घायल सिमरिया के टांका घाटीगांव के रहने वाले थे. एक ग्रामीण प्रहलाद बंजारा के अनुसार, गांव से 13 लोग कांवड़ भरने के लिए भदावना आए थे. शाम को टोली कांवड़ लेकर गाते बजाते शीतला माता मंदिर के रास्ते से लौट रही थी. शिवपुरी लिंक रोड पर पहुंचे थे, तभी तेज रफ्तार कार एपी-09 डब्ल्यूडी 0226 का टायर फट गया. बेकाबू कार कांवड़ियों की टोली को कुचलते हुए खाई में जाकर पलट गई. कार में सवार लोग कार से निकलकर भाग गए.

इन चार कांवड़ियां की मौत

इस हादसे में बाबा गुसांई (55) और प्रहलाद (33) गंभीर जख्मी हो गए, जबकि वकील, रमेश दिनेश और छोटू की मौके पर ही मौत हो गई.

पलक झपकते ही हो गया हादसा

बताया जा रहा है कि सभी कांवड़िया कतार में चल रहे थे. उनका  गांव भी बस कुछ ही दूरी पर रह गया था. सबको लग रहा था कि वो सुबह तक वहां पहुंच जाएंगे और  भगवान भोलेनाथ पर कांवड़ चढ़ाएंगे, लेकिन अचानक धमाके की आवाज सुनाई दी. किसी को कुछ समझ में ही नहीं आया क्या हुआ? वैसे ही पलक झपकते कार कांवड़ियों की टोली को कुचलते हुए गुलांटे खाते हुए दिखाई दी.

टोली में मच गई चीख पुकार

अचानक कांवड़ियों की टोली में चीख पुकार मच गई. लोग सड़क पर खून से लथपथ पड़े थे. सभी को अस्पताल लाया गया, लेकिन ट्रॉमा सेंटर में काफी देर तक उन्हें स्ट्रेचर नहीं मिला, जिसके बाद कांवड़ियो ने जमकर हंगामा किया. घटना की सूचना जैसे ही सिमरिया टांका गांव में पहुंची… वैसे ही गांव में कोहराम मच गया. कुछ ही समय में परिजन अस्पताल पहुंच गए. फिलहाल मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है.

कार सवार फरार तलाश जारी

सीएसपी हिना खान ने बताया कि कार सवारों की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं, जो कांवड़ियों को कुचलकर भागे हैं. कार के नंबर के आधार पर कार मालिक का पता लगाया जा रहा है.

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ENG vs IND Women ODI: भारत ने वनडे के अंतिम मैच में इंग्लैंड को 13 रन से हराया, 2-1 से सीरीज अपने नाम की!
Next: Elephant Attack: रायगढ़ में गजराज का आतंक, 3 की ले ली जान मौत

Related Stories

इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश

इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत, अन्दर भरी थी ज़हरीली गैस

Rohan Umak March 2, 2026
MP DA Hike 58%
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन ने शासकीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 58% हुआ महंगाई भत्ता

himani Shrotiya March 2, 2026
Palghar gas leak
  • Top Story
  • देश-विदेश

पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट

himani Shrotiya March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक और अधिकारी-कर्मचारी हितैषी निर्णय
  • मुख्यमंत्री निवास में हुआ होलिका का दहन
  • शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत, अन्दर भरी थी ज़हरीली गैस
  • CM डॉ. मोहन ने शासकीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 58% हुआ महंगाई भत्ता
  • पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट
  • झारखण्ड का देवघर रंगा आस्था के रंग में, 3 दिन मनाई जाएगी होली
  • CM भजनलाल ने आम जनता के साथ मनाई होली, बोले – कार्यकर्ता मेरी ताकत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.