Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Gwalior digital arrest fraud: एमपी के ग्वालियर में अबतक का सबसे बड़ा डिजिटल अरेस्ट,सचिव से 2.52 करोड़ की हुई ठगी,जानिए क्या है पूरा मामला
  • Top Story
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Gwalior digital arrest fraud: एमपी के ग्वालियर में अबतक का सबसे बड़ा डिजिटल अरेस्ट,सचिव से 2.52 करोड़ की हुई ठगी,जानिए क्या है पूरा मामला

Aditya Mishra April 16, 2025

डिजिटल अरेस्ट में रखा सचिव को 26 दिन

Gwalior digital arrest fraud: खबर मध्यप्रदेश के ग्वालियर से है जहां हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है… बतादें कि रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी सुप्रदिप्तानंद साइबर ठगों का शिकार हो गए। ठगों ने खुद को नासिक पुलिस अधिकारी बताकर उन्हें डिजिटल तरीके से 26 दिनों तक बंधक बना लिया और इस दौरान उनसे करीब 2.52 करोड़ रुपए की ठगी कर ली। यह प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा ‘डिजिटल अरेस्ट’ माना जा रहा है।

फर्जीवाड़े की शुरूआत 17 मार्च से शुरू हुई

जानकारी के लिए बतादें कि इस पूरे फर्जीवाड़े की शुरुआत 17 मार्च को हुई, जब दो अज्ञात नंबरों से स्वामी सुप्रदिप्तानंद को फोन कॉल आए। कॉल करने वालों ने उन्हें एक मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसा हुआ बताया और दावा किया कि उनके नाम पर केनरा बैंक में खाता है, जिसमें 20 करोड़ रुपए का अनैतिक लेनदेन हुआ है। इस दावे को और पुख्ता करने के लिए उन्हें एक फर्जी PDF रिपोर्ट भी भेजी गई।

ठगों ने खुद को बताया नासिक पुलिस का अधिकारी

Gwalior digital arrest fraud:
Gwalior digital arrest fraud:

ठगों ने खुद को नासिक पुलिस का अधिकारी बताते हुए वीडियो कॉल के जरिए डराया-धमकाया। कॉल के दौरान वे पुलिस की वर्दी में नजर आए और उनके पीछे ‘नासिक पुलिस’ का बोर्ड भी लगा था, जिससे स्वामी को विश्वास हो गया। डर के चलते उन्होंने उनके बताए अनुसार अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए।

मामले की जांच में जुटी ग्वालियर क्राइं ब्रांच

Gwalior digital arrest fraud:
Gwalior digital arrest fraud:

स्वामी सुप्रदिप्तानंद को कहा गया था कि 15 अप्रैल को उनकी पूरी राशि वापस कर दी जाएगी। लेकिन जब तय तारीख बीत जाने के बाद भी कोई रकम नहीं लौटी, तब जाकर उन्होंने ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

read more: दिल्ली सरकार ने मजदूरों को दी सौगात

Gwalior digital arrest fraud: गौरतलब है कि इससे पहले उज्जैन स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम से जुड़े एक अन्य पदाधिकारी के साथ भी इसी तरह की डिजिटल ठगी की जा चुकी है, जिसमें 71 लाख रुपए की राशि ठग ली गई थी। यह घटना बताती है कि धार्मिक संस्थानों के पदाधिकारी भी अब साइबर ठगों के निशाने पर हैं, और उन्हें भी सतर्क रहने की जरूरत है।

और भी ऐसी खबरों के लिए डाउनलोड करें nation mirror app 

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: National Herald Case Congress Protest: नेशनल हेराल्ड मामले में चार्जशीट को लेकर राजधानी भोपाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
Next: LAVANA GUJRAT NEWS: लवाणा गांव में गर्मियों के मध्य में जल संकट…मटका और बर्तन तोड़ कर किया विरोध 

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • कूनो में चीतों की पुनर्बसाहट जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बडा कदम : केन्द्रीय मंत्री श्री यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
  • बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद
  • आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.