Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Gwalior crime news: ग्वालियर मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, SI और परिवार के बीच मारपीट
  • मध्य प्रदेश

Gwalior crime news: ग्वालियर मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, SI और परिवार के बीच मारपीट

Aditya Mishra October 20, 2024

Gwalior crime news: ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में मंदिर पर पूजा को लेकर दलित और OBC समुदाय के बीच विवाद होने लगा। जत्ती की लाइन स्थित मंदिर पर पूजा करने को लेकर हुए इस विवाद ने तब तूल पकड़ा जब मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर हरेंद्र भदौरिया ने पूजा रोकने वाले नरवरिया परिवार को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और फिर हाथापाई हो गई।

मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

Gwalior crime news: मामले की गंभीरता तब बढ़ी जब नरवरिया परिवार के दो पुरुष और दो महिलाओं ने सब इंस्पेक्टर के साथ मारपीट की। वहीं सब इंस्पेक्टर भदौरिया ने भी पुरुष सदस्यों के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया  जिसके बाद यह घटना चर्चा में आ गई।

घटना के बाद सब इंस्पेक्टर भदौरिया की शिकायत पर नरवरिया परिवार के रामू, श्यामू, विमल और उनकी बेटी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट का मामला दर्ज किया गया। साथ ही  दलित परिवार के सदस्य लाल सिंह की शिकायत पर भी नरवरिया परिवार के खिलाफ सार्वजनिक मंदिर में पूजा से रोकने का मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने इस मामले में दलित उत्पीड़न की धाराएं भी शामिल की हैं।

मामले को लेकर पुलिस का बयान

थाना प्रभारी शिवमंगल सेंगर ने बताया कि अभी कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Barwani crime news: धाबाबावड़ी के जंगल में युवक और नाबालिग युवती का शव पेड़ पर लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
Next: REEWA AIRPORT : प्रधानमंत्री मोदी ने किया रीवा एयरपोर्ट का लोकार्पण, विन्ध्य के विकास को मिलेगा नया आयाम

Related Stories

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PU छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष
  • PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन
  • गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.