gwalior electric current cctv news : नाले में उतारने के दौरान करंट लगने से गई जान
gwalior electric current cctv news : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। मात्र 20 रुपए के लालच में 8 साल के मासूम शिवा उर्फ बाबू की नाले में करंट लगने से मौत हो गई। ये हादसा अवैध बिजली कनेक्शन (कटिया डालने) के दौरान हुआ। आरोप है कि मोहल्ले के दो युवकों ने मासूम को इस खतरनाक काम में उतारा था।
CCTV फुटेज में कैद हुई दर्दनाक घटना
पूरा मामला ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के तिकोनिया इलाके का है। घटना की तस्वीरें सामने आए सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई हैं, जिसमें मासूम शिवा को नाले में उतरते और फिर गिरते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद बच्चा नहीं उठता और पास खड़े युवक हड़बड़ाते हुए वहां से भागते नजर आते हैं।
क्या है पूरा मामला?
मृतक बच्चा: शिवा उर्फ बाबू (उम्र – 8 साल)
आरोपी युवक: मनोज और हेमंत (मोहल्ले के निवासी)
घटना का उद्देश्य: बिजली चोरी के लिए नाले से कटिया डालवाना
प्रलोभन: 20 रुपए देने का वादा
परिजनों के अनुसार, जब घर पर माता-पिता नहीं थे, तभी मोहल्ले के दो युवक आए और मासूम शिवा को 20 रुपए का लालच देकर नाले में उतरवाया। नाले में पहले से बिछाए गए बिजली के तारों में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई।
आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
परिजन की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. घटना की सूचना मिलने पर मुरार सीएसपी राजीव जंगले का कहना है कि 8 साल के मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से मौत होने की सूचना मिली है. पुलिस विवेचना कर रही है.
मामले की जांच जारी
मुरार सीएसपी का कहना है कि मृतक के परिजनों ने दो पड़ोसी युवकों पर मासूम को लालच देकर विद्युत कार्य कराए जाने आरोप लगाए हैं. मौके से पुलिस के हाथ कुछ फुटेज लगे हैं, जिन्हें विवेचना में शामिल किया जाएगा और जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस ने मासूम शिवा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है और मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है. इस मामले में दोनों संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है.
Read More :- अब भारत में बनेगा राफेल का फ्यूज़लेज : दासो एविएशन और टाटा के बीच अहम समझौता
Watch Now :-“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ।
