कम दाम में शराब नहीं दी तो की फायरिंग
4 बदमाशों पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज

firing in Gwalior: ग्वालियर में शराब की दुकान पर फायरिंग कर भागे बदमाशों का जब शराब कारोबारियों ने पीछा किया, तो बदमाशों ने उन पर भी फायरिंग कर दी। यह घटना हजीरा थाना क्षेत्र के भूस की टाल, कांच मिल हजीरा की है।
firing in Gwalior: सस्ते दाम में शराब नहीं देने पर फायरिंग
ग्वालियर के गोविंदपुरी निवासी लवकुश भदौरिया पुत्र भगवान सिंह भदौरिया, सिरोल स्थित कलारी चौराहे पर अंग्रेजी शराब की दुकान पर काम करते हैं। दो दिन पहले, जब वह दुकान पर बैठे थे, तो टाटा नेक्सॉन कार से चार युवक आए। वे कम दाम में शराब खरीदने के लिए सेल्समैन राहुल भदौरिया से विवाद करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद आरोपी भाग निकले, तो शराब दुकान के कर्मचारी लवकुश भदौरिया, गौरव बंसल, गौरव पाठक, सत्येंद्र परमार, और आशीष शिवहरे ने उनका पीछा किया। बदमाशों का पीछा करते हुए वे कांच मिल भूस की टाल के पास पहुंचे। वहां आरोपियों ने फिर से फायरिंग कर दी। हालांकि, लवकुश भदौरिया और उनके साथी समय पर स्थान बदलकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे।
firing in Gwalior: पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग निकले
कांच मिल में गोली चलने की जानकारी मिलते ही हजीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।
firing in Gwalior: आरोपी हार्डकोर बदमाश हैं
पुलिस जांच में पता चला है कि फायरिंग करने वाले आरोपी हार्डकोर बदमाश हैं। उनके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
