खराब सड़कों पर AAP का हल्ला बोल
Gwalior AAP protest: ग्वालियर में आम आदमी पार्टी ने शनिवार को शहर की जर्जर सड़कों के विरोध में बड़ा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता फूलबाग चौराहा स्थित गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा के पास एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मुख्यमंत्री के दौरे से पहले मचा हड़कंप
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ग्वालियर आगमन से पहले ही AAP कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देने की योजना बनाई थी। जैसे ही इसकी सूचना प्रशासन को मिली, मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस बल तुरंत गांधी पार्क पहुंच गया।
पुलिस ने किया घेराव, रोका आंदोलन
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को चारों ओर से घेर लिया और उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। पार्टी कार्यकर्ता ज्ञापन सौंपने की जिद पर अड़े रहे लेकिन पुलिस ने किसी को आगे नहीं जाने दिया।
डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
हालात को देखते हुए प्रशासन ने डिप्टी कलेक्टर अनिल राघव को मौके पर भेजा। प्रदर्शनकारियों ने अपना ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि यह ज्ञापन मुख्यमंत्री तक पहुंचा दिया जाएगा।
आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन
Gwalior AAP protest: ज्ञापन सौंपने और आश्वासन मिलने के बाद आम आदमी पार्टी ने अपना धरना समाप्त कर दिया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि अगर सड़कों की हालत में सुधार नहीं हुआ तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
read more: सिवनी में दर्दनाक हादसा,सेप्टिक टैंक में गिरने से जुड़वा भाइयों की मौत, गांव में छाया मातम