प्राइवेट पार्ट को लगाई आग
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी बॉयफ्रेंड शिवम ने लिव-इन पार्टनर के प्राइवेट पार्ट को सैनिटाइजर डालकर लाइटर से आग लगा दी। उसके साथ मारपीट कर वीडियो भी बनाया। वहीं पीड़िता की मां का आरोप है कि उसकी बेटी को आरोपी युवक ने जबरदस्ती अपनी पेशाब भी पिलाई।
पुलिस अधिकारी युवती की मां
कस्टडी में आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि वो युवती के साथ फिजिकल रिलेशन बना रहा था। उसके साथ लगातार मारपीट कर रहा था। इसके बाद युवती ने उसके चंगुल से छुटकर अपनी मां को फोन किया। युवती की मां भी त्रिपुरा पुलिस में अधिकारी हैं। युवती BSC की छात्रा है।
आरोपी ने 18 फरवरी की रात एक PG में रह रही अपनी लिव इन पार्टनर को जमकर पीटा। युवती के हाथ और पैरों पर गंभीर चोट के निशान थे। इसके बाद युवती की गंभीर हालत देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर किया था।
gurugram boyfriend burns girlfriend: कैरेक्टर पर शक
शिकायत के मुताबिक, युवती सितंबर 2025 में एक ऑनलाइन ऐप के जरिए आरोपी से मिली थी। दोनों के बीच लगातार बातचीत शुरू हुई और बाद में वे मिलने लगे। उसने आरोप लगाया कि उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ फिजिकल हुआ। इसके बाद, वे गुरुग्राम में साथ रहने लगे। इस दौरान आरोपी शिवम को युवती के कैरेक्टर पर शक होने लगा। इसके बाद उसने मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने धमकी दी कि उसे इतना पीटेगा कि कभी मां नहीं बन पाएगी।
न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर धमकाया
जांच में यह भी सामने आया है कि शिवम ने लिव-इन पार्टनर के पैरों पर चाकू से हमला किया। उसका न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर उसको पीटा। उसके सिर पर स्टील की बोटल से हमला तक किया, सिर पकड़कर दीवार पर पटक दिया। इसके बाद सैनिटाइजर डालकर प्राइवेट पार्ट जला दिए। शिकायत के बाद गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया।
