Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • सनातन
  • Baglamukhi Temple rain mismanagement: मां बगलामुखी मंदिर में बारिश में भीगे श्रद्धालु, प्रशासन की तैयारियों की खुली पोल
  • मध्य प्रदेश
  • सनातन

Baglamukhi Temple rain mismanagement: मां बगलामुखी मंदिर में बारिश में भीगे श्रद्धालु, प्रशासन की तैयारियों की खुली पोल

Aditya Mishra July 3, 2025

श्रद्धालुओं की भारी भीड़, बारिश बनी बाधा

Baglamukhi Temple rain mismanagement: खबर एमपी के आगर मालवा जिले से है जहां नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी शक्तिपीठ में गुप्त नवरात्रि के अवसर पर देशभर से हजारों श्रद्धालु दर्शन और हवन-पूजन के लिए पहुंचे। लेकिन बुधवार सुबह से हो रही लगातार बारिश ने श्रद्धालुओं की आस्था की परीक्षा ले ली। बारिश के कारण श्रद्धालु खुले आसमान के नीचे पूजा करने को मजबूर नजर आए।

छतरी और प्लास्टिक से की पूजा, अधूरी रही आस्था

बतादे की वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि श्रद्धालु छतरियों और प्लास्टिक की सहायता से किसी तरह हवन कर रहे हैं। कई लोगों ने अधूरी पूजा छोड़ दी, जबकि कुछ पूरी तरह भीगकर भी विधि पूरी करने को विवश रहे। इस पूरे घटनाक्रम से साफ है कि मंदिर प्रशासन ने बारिश से निपटने की कोई तैयारी नहीं की थी।

अस्थायी यज्ञशाला भी बेहाल, टेंट की नहीं व्यवस्था

श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए एक अस्थायी यज्ञशाला का निर्माण तो किया गया, लेकिन वहां भी टेंट या शेड की कोई व्यवस्था नहीं की गई। खुले में हवन कर रहे श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिससे असंतोष और निराशा का माहौल बन गया।

फीस वसूली पर नाराज़गी, सेवा नहीं व्यवस्था

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस अव्यवस्था के बीच भी मंदिर प्रशासन ने प्रति हवन ₹350 शुल्क वसूलना जारी रखा। बारिश और अव्यवस्थाओं के बीच यह शुल्क श्रद्धालुओं में नाराज़गी और असंतोष का कारण बन गया। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने अस्थायी यज्ञशाला में हवन पर रोक जरूर लगाई है, लेकिन सवाल अब भी बरकरार हैं।

श्रद्धा पर भारी लापरवाही, सवालों के घेरे में प्रशासन

Baglamukhi Temple rain mismanagement: गुप्त नवरात्रि जैसे पवित्र अवसर पर इस प्रकार की लापरवाही ने श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। अब देखना यह होगा कि मंदिर प्रशासन इस वायरल वीडियो के बाद कोई ठोस कदम उठाता है या आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं को फिर इसी तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: “aaj ka rashifal in hindi: 03 july 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | daily horoscope”
Next: Tribal Youth Assault Chhindwara MP: एमपी के छिंदवाड़ा में आदिवासी युवक के साथ दरिंदगी, पेशाब पिलाई और बेरहमी से पीटा

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
Pamchkuian Temple Mp
  • सनातन

Pamchkuian Temple Mp: ऐसा राम मंदिर जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में आते हैं तोते!

Hema Gupta February 28, 2026
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.