सुमित की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती
Guna News: गुना के राघौगढ़ तहसील के पिपलिया गांव में शनिवार शाम 10 साल का बच्चा सुमित खेत में बने खुले बोरवेल में गिर गया। घटना के बाद परिवार और गांववालों में हड़कंप मच गया। सुमित को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान तत्काल शुरू किया गया। भोपाल से NDRF की टीम मौके पर पहुंची और रातभर कड़ी मेहनत के बाद रविवार सुबह करीब 9:30 बजे उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

NDRF टीम की बड़ी सफलता
Guna News: जानकारी के मुताबिक बच्चे की सांस चल रही थी लेकिन उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। NDRF की टीम ने 45 फीट खुदाई की और फिर 10 फीट लंबी टनल बनाकर बच्चे तक पहुंची। बोरवेल की गहराई 100 फीट थी और गड्ढे में पानी भी भरा हुआ था। बच्चा 39 फीट गहरे गड्ढे में फंसा हुआ था, लेकिन उसे बाहर निकालने की पूरी कोशिश की गई।

राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह मौके पर मौजूद
Guna News: रविवार सुबह के घटनाक्रम में शामिल अधिकारियों के अनुसार बच्चे के बचाव के लिए प्रशासनिक टीमों ने सभी आवश्यक संसाधन जुटाए थे। जेसीबी, स्वास्थ्य टीम, पुलिस और जनरेटर सहित तमाम जरूरी उपकरणों का उपयोग किया गया। कलेक्टर डॉ. सत्येंद्र सिंह और राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की।

शनिवार शाम की घटना
Guna news: सुमित शनिवार शाम करीब 6:30 बजे खेत में खेलते हुए खुले बोरवेल में गिर गया था। घटना के बाद परिजनों ने काफी देर तक बच्चे को ढूंढा और फिर बोरवेल में गिरने की जानकारी मिली। रेस्क्यू के दौरान प्रशासन ने पहले बच्चे को ऑक्सीजन पहुंचाई, ताकि उसकी जान बचाई जा सके।

1 साल पुराना है बोरवेल
Guna News: यह बोरवेल एक साल पहले खुदवाया गया था और प्रशासन ने अब मामले की गंभीरता को देखते हुए उस स्थान पर सुरक्षा उपायों पर ध्यान देने का निर्देश दिया है।
