अंगों में ठंडी लगने के कारण नहीं बचा सुमित

GUNA NEWS UPDATE: मध्य प्रदेश के गुना जिले के पिपलिया गांव में शनिवार शाम को एक 10 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया। यह घटना उस वक्त हुई जब बच्चा खेत में पतंग उड़ा रहा था। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 6:30 बजे सुमित नामक बच्चा बोरवेल के गड्ढे में गिर गया। इसके बाद, भोपाल से NDRF की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
CMHO,राजकुमार रसेश्वरी ने की मौत की पुष्टि

GUNA NEWS UPDATE: रेस्क्यू ऑपरेशन रातभर जारी रहा और रविवार सुबह करीब 9:30 बजे बच्चा बोरवेल से बाहर निकाला गया। उसे तुरंत गुना जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में मौजूद सभी लोग शोक में डूब गए और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
क्षेत्र में शोक की लहर
GUNA NEWS UPDATE: यह घटना क्षेत्र में शोक की लहर लेकर आई और हर किसी की आंखें नम हो गईं।
