Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Disadvantages of Eating Gulab Jamun: गुलाब जामुन ज्यादा खाने से बढ़ सकता है खतरा, जानिए इससे होने वाली बीमारियां!
  • Lifestyle

Disadvantages of Eating Gulab Jamun: गुलाब जामुन ज्यादा खाने से बढ़ सकता है खतरा, जानिए इससे होने वाली बीमारियां!

Hema Gupta August 27, 2025

Disadvantages of Eating Gulab Jamun: गुलाब जामुन का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। कोई त्योहार हो या फिर घर का कोई फंक्शन तो गुलाब जामुन तो जरुर ही बनवाया जाता है। इस लाजवाब पकवान को शुगर सिरप में डुबोकर तैयार किया जाता है। इसका स्वाद इतना मनमोहक होता है कि कोई भी आसानी से मना नहीं कर पाता। लेकिन, अगर आप गुलाब जामुन का अत्यधिक सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

Read More: Ganesh Chaturthi Dress Colors: गणेश चतुर्थी के दौरान 10 दिन तक किस रंग के कपड़े पहनें?

आइए जानते हैं ज्यादा गुलाब जामुन खाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

वजन बढ़ने का खतरा…

गुलाब जामुन कैलोरी और शुगर से भरपूर होता है। एक छोटे से गुलाब जामुन में ही लगभग 150-180 कैलोरी होती है। अगर कोई व्यक्ति 3-4 गुलाब जामुन एक बार में खा लेता है तो दिनभर की आधी से ज्यादा कैलोरी इसी से पूरी हो जाती है। इसका सीधा असर वजन पर पड़ता है और मोटापे की समस्या बढ़ने लगती है। मोटापा आगे चलकर कई बीमारियों का कारण बन सकता है।

डायबिटीज रोगियों के लिए खतरनाक…

गुलाब जामुन में चीनी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। एक पीस गुलाब जामुन में 10-12 ग्राम शुगर होती है। जो लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं, उनके लिए गुलाब जामुन खाना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। यह ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ा देता है। अगर आप डायबिटीज पेशेंट हैं, तो गुलाब जामुन को बिल्कुल अवॉयड करना चाहिए।

हार्ट के लिए नुकसानदायक…

गुलाब जामुन को तलने के लिए घी या तेल का इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादा घी और शुगर का मेल दिल की सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने लगता है और हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है। खासकर हाई बीपी और हार्ट के मरीजों को इसे खाने में बहुत सावधानी बरतनी चाहिए।

पेट की समस्याएं…

बहुत ज्यादा मीठा और तला हुआ खाने से पाचन तंत्र पर दबाव बढ़ जाता है। गुलाब जामुन ज्यादा खाने से गैस, एसिडिटी, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोगों को यह कब्ज की समस्या भी दे सकता है।

स्किन और इम्यूनिटी पर असर…

अत्यधिक शुगर का सेवन शरीर में इन्सुलिन रेसिस्टेंस को बढ़ाता है। इससे स्किन पर पिंपल्स, झुर्रियां और दाग-धब्बे होने लगते हैं। साथ ही, ज्यादा मीठा खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) भी कम होती है, जिससे बार-बार बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

लिवर और किडनी पर दबाव…

गुलाब जामुन जैसे मीठे और तैलीय पदार्थ लिवर और किडनी पर ज्यादा दबाव डालते हैं। अगर कोई लगातार और ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करता है तो फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। वहीं, किडनी पर भी अतिरिक्त शुगर और फैट का असर पड़ सकता है।

बच्चों के लिए खतरा…

बच्चों को गुलाब जामुन बेहद पसंद होता है। लेकिन अगर वे इसे बार-बार खाते हैं, तो उनकी हड्डियों और दांतों पर बुरा असर पड़ सकता है। शुगर ज्यादा होने से दांतों में कैविटी और हड्डियों की कमजोरी जैसी समस्याएं सामने आती हैं।

कैसे करें गुलाब जामुन का सेवन?

1. हफ्ते में 1-2 बार ही खाएं।

2. एक बार में 1 या 2 पीस से ज्यादा न खाएं।

3. खाने के तुरंत बाद गुलाब जामुन न खाएं, बीच में थोड़ा अंतराल रखें।

4. बच्चों को बहुत ज्यादा न दें।

5. डायबिटीज या हार्ट पेशेंट इसे पूरी तरह अवॉयड करें।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Woman Death: महिला की मौत पर आक्रोश, ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम
Next: मध्य प्रदेश: टमाटर उत्पादन में देश का नंबर वन राज्य, सब्जियों में तीसरा स्थान

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.