Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Gukesh Norway Chess 2025: गुकेश को मिली लगातार दूसरी हार, अब हिकारू से होगी भिड़ंत…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Gukesh Norway Chess 2025: गुकेश को मिली लगातार दूसरी हार, अब हिकारू से होगी भिड़ंत…

Hema Gupta May 28, 2025

Gukesh Norway Chess 2025: नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट 2025 में मौजूदा वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है। टूर्नामेंट के पहले दो मुकाबलों में उन्हें हार मिली, जिससे वह स्टैंडिंग में सबसे नीचे पहुंच गए हैं।

Read More: Virushka Moment Viral: विराट और अनुष्का का रोमैंटिक वीडियों वायरल…

आपको बता दें कि, गुकेश को उन्हीं के हमवतन अर्जुन एरिगैसी से हार का सामना करना पड़ा।

दूसरे राउंड में अर्जुन एरिगैसी से शिकस्त…

मंगलवार को खेले गए टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में गुकेश को भारतीय युवा ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने हराया। यह गुकेश की लगातार दूसरी हार थी। इससे पहले पहले राउंड में उन्हें 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन और मौजूदा वर्ल्ड नंबर-1 मैग्नस कार्लसन ने मात दी थी।

इस हार के बाद गुकेश छह खिलाड़ियों की स्टैंडिंग में आखिरी स्थान (छठे) पर पहुंच गए हैं।

आपको बता दें कि, नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट 2025  के पहले राउंड में डी गुकेश को वर्ल्ड नंबर-1 मैग्नस कार्लसन ने हराया।

अर्जुन दूसरे नंबर पर, हिकारू टॉप पर..

गुकेश पर जीत के बाद अर्जुन टूर्नामेंट की पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, अमेरिका के हिकारू नाकामुरा टॉप स्थान पर काबिज हो गए हैं। उन्होंने एक अन्य मुकाबले में मैग्नस कार्लसन को हराकर बड़ा उलटफेर किया।

अब तीसरे राउंड में गुकेश की टक्कर हिकारू नाकामुरा से होगी, जो उनके लिए एक और कठिन मुकाबला साबित हो सकता है।

कौन हैं डी गुकेश?

डोम्माराजू गुकेश का जन्म 7 मई 2006 को हुआ था। इन्हें आमतौर पर डी गुकेश कहा जाता है, गुकेश चेन्नई के रहने वाले हैं। उन्होंने महज 7 साल की उम्र में शतरंज खेलना शुरू कर दिया था।

chempion d-gukesh

शुरुआती दौर में उन्हें भास्कर नागैया से कोचिंग मिली, जो खुद एक इंटरनेशनल चेस खिलाड़ी रह चुके हैं। इसके बाद विश्वनाथन आनंद जैसे दिग्गज खिलाड़ी ने भी उन्हें मार्गदर्शन और प्रशिक्षण दिया।

18 साल की उम्र में बने वर्ल्ड चेस चैंपियन…

भारत के युवा ग्रैंडमास्टर गुकेश डी ने दिसंबर 2024 में इतिहास रच दिया। उन्होंने सिंगापुर में आयोजित वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के फाइनल में चीन के डिंग लिरेन को 7.5-6.5 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

दुनिया के सबसे युवा वर्ल्ड चेस चैंपियन..

महज 18 साल की उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले गुकेश दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड 1985 में रूस के गैरी कैस्परोव के नाम था, जिन्होंने 22 साल की उम्र में वर्ल्ड चेस खिताब जीता था।

D Gukesh Becomes Youngest-Ever World Chess Champion
 

चैंपियनशिप का फाइनल 25 नवंबर को शुरू हुआ था और 11 दिसंबर तक चला, जिसमें दोनों के बीच कुल 13 गेम खेले गए। गुकेश ने यह खिताबी मुकाबला 14वें गेम में जीतकर अपने नाम किया।

चेस ओलिंपियाड में भारत को दिलाई थी ऐतिहासिक जीत…

गुकेश ने न सिर्फ व्यक्तिगत स्तर पर, बल्कि टीम इंडिया के लिए भी शानदार प्रदर्शन किया है। 10 से 23 सितंबर 2024 के बीच बुडापेस्ट में आयोजित चेस ओलिंपियाड में भारत ने इतिहास रचते हुए ओपन और विमेंस दोनों कैटेगरी में खिताब जीता।

ओपन कैटेगरी के फाइनल गेम में गुकेश की निर्णायक जीत ने भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें भारत की शतरंज टीम का मजबूत स्तंभ बना दिया।

 

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ में नौतपे के बीच मानसून की समय से पहले दस्तक, 29 जिलों में बारिश का अलर्ट
Next: हमीरपुर में नहर में मिला 44 वर्षीय व्यक्ति का शव, नशे का थी लत

Related Stories

PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
मोजतबा खामेनाई.
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.