Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Gukesh vs Hikaru Norway Chess 2025: गुकेश ने अपने 19वें जन्मदिन पर हिकारू को हराकर की वापसी…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Gukesh vs Hikaru Norway Chess 2025: गुकेश ने अपने 19वें जन्मदिन पर हिकारू को हराकर की वापसी…

Hema Gupta May 29, 2025

Gukesh vs Hikaru Norway Chess 2025: भारत के युवा शतरंज ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में अमेरिका के हिकारू नाकामुरा को हराकर शानदार वापसी की है। इससे पहले उन्हें 2 राउंड में मैग्रस कार्लसन और अर्जुन एरिगैसी से हार का सामना करना पड़ा था।

Read More: Gukesh Norway Chess 2025: गुकेश को मिली लगातार दूसरी हार, अब हिकारू से होगी भिड़ंत…

आपको बता दें कि, डी. गुकेश का आज 19वां जन्मदिन हैं, और उनकी जीत ने उनके बर्थडे को और खास बना दिया है।

स्टैंडिंग में 5वें नंबर पर पहुंचे गुकेश…

इस जीत के बाद गुकेश अभी स्टैंडिंग में 5वें स्थान पर हैं। नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट की रैंकिंग में फिलहाल अमेरिका के फैबियानो कारुआना टॉप पर हैं, और चौथे राउंड में गुकेश का मुकाबला उन्हीं से होने वाला है। यह मुकाबला टूर्नामेंट के लिहाज से बेहद अहम होगा।

पिछले 2 मुकाबले में मिली थी हार..

नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट 2025 में मौजूदा वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही । टूर्नामेंट के पहले दो मुकाबलों में उन्हें हार मिली, जिससे वह स्टैंडिंग में सबसे नीचे पहुंच गए थे।

दूसरे राउंड में अर्जुन एरिगैसी से शिकस्त…

मंगलवार को खेले गए टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में गुकेश को भारतीय युवा ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने हराया। यह गुकेश की लगातार दूसरी हार थी। इससे पहले पहले राउंड में उन्हें 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन और मौजूदा वर्ल्ड नंबर-1 मैग्नस कार्लसन ने मात दी थी।

इस हार के बाद गुकेश छह खिलाड़ियों की स्टैंडिंग में आखिरी स्थान (छठे) पर पहुंच गए हैं।

आपको बता दें कि, नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट 2025  के पहले राउंड में डी गुकेश को वर्ल्ड नंबर-1 मैग्नस कार्लसन ने हराया।

गुकेश की शतरंज यात्रा…

डी. गुकेश का जन्म 29 मई 2006 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था। उनके पिता डॉ. राजिनीकांत एक ईएनटी सर्जन हैं, जबकि उनकी माता डॉ. पद्माकुमारी एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट हैं। गुकेश ने सात साल की उम्र में शतरंज खेलना शुरू किया और जल्द ही अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित किया। उन्होंने 2015 में अंडर-9 एशियाई स्कूल चेस चैंपियनशिप और 2018 में अंडर-12 वर्ल्ड यूथ चेस चैंपियनशिप जीती।

D Gukesh Becomes Youngest-Ever World Chess Champion

गुकेश ने 15 जनवरी 2019 को 12 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल किया, जिससे वह इतिहास के दूसरे सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर बने। इसके बाद उन्होंने कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट्स में भाग लिया और अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से शतरंज की दुनिया में अपनी पहचान बनाई।

परिवार का योगदान: संघर्ष और समर्थन

गुकेश के माता-पिता ने उनके शतरंज करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 2017 में, उनके पिता ने अपने करियर से ब्रेक लिया और गुकेश के साथ विभिन्न टूर्नामेंट्स में भाग लेने लगे। इस दौरान, गुकेश के माता-पिता के दोस्तों ने उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की, जिससे वह टूर्नामेंट्स में भाग ले सके। गुकेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के संघर्ष और समर्थन को दिया है।

उपलब्धियां…

गुकेश ने दिसंबर 2024 में इतिहास रचते हुए सिंगापुर में आयोजित वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के फाइनल में चीन के डिंग लिरेन को 7.5-6.5 से हराकर 18 साल की उम्र में वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब जीता, जिससे वह सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चेस चैंपियन बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड गैरी कास्पारोव के नाम था, जिन्होंने 1985 में 22 साल की उम्र में चैंपियनशिप जीती थी।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: कौशाम्बी में रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार: भ्रष्टाचार निवारण संगठन की कार्रवाई
Next: रेलवे का तोहफा: जबलपुर से रायपुर के बीच नई ट्रेन सेवा, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.