Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Norway Chess 2025: गुकेश ने पहली बार क्लासिकल फॉर्मेट में कार्लसन को हराया…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Norway Chess 2025: गुकेश ने पहली बार क्लासिकल फॉर्मेट में कार्लसन को हराया…

Hema Gupta June 2, 2025

Norway Chess 2025: भारतीय ग्रैंडमास्टर और मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश ने नॉर्वे चेस टूर्नामेंट 2025 के छठे राउंड में इतिहास रच दिया। 19 वर्षीय गुकेश ने वर्ल्ड नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को क्लासिकल फॉर्मेट में पहली बार हराया।यह जीत गुकेश के करियर की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि इससे पहले वे कार्लसन के खिलाफ क्लासिकल शतरंज में कभी नहीं जीते।

टूर्नामेंट की स्थिति..

इस जीत के साथ, गुकेश 8.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, कार्लसन और अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फाबियानो कारुआना 9.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं।

हार के बाद कार्लसन का फूटा गुस्सा…

गुकेश के खिलाफ अप्रत्याशित हार से नाराज मैग्नस कार्लसन का गुस्सा मैच खत्म होते ही फूट पड़ा। उन्होंने गुस्से में चेस बोर्ड पर मुक्का मारा, जिससे मोहरे बिखर गए। हालांकि उन्होंने तुरंत ही अपने व्यवहार पर खेद जताते हुए गुकेश से माफी मांगी और उनकी पीठ थपथपाकर खेल भावना का परिचय भी दिया। इसके बाद कार्लसन ने मीडिया से कोई बात नहीं की और चुपचाप वेन्यू से चले गए।

IPL craze के बीच शतरंज का हमारा सितारा एक बार फिर चमका! ♟️🇮🇳@DGukesh ने वर्ल्ड नंबर 1 मैग्नस कार्लसन को पहली बार क्लासिकल शतरंज में हराया।

ग्रैंड मास्टर गुकेश को इस शानदार जीत के लिए ढेरों बधाई! pic.twitter.com/0cg15N39iE

— Ankit Kumar Avasthi (@kaankit) June 2, 2025

टूर्नामेंट के पहले राउंड में मुकाबला डी. गुकेश और मैग्नस कार्लसन के बीच खेला गया था, जिसमें 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन कार्लसन ने गुकेश को हराया था।

कार्लसन ने उठाए थे गुकेश की चैंपियनशिप पर सवाल…

डी. गुकेश के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद दिग्गज नॉर्वेजियन ग्रैंडमास्टर मैग्नस कार्लसन ने अप्रत्यक्ष रूप से उनकी उपलब्धि पर तंज कसते हुए कहा था, “मैं वर्ल्ड चैंपियनशिप में नहीं खेलता, क्योंकि वहां मुझे हराने वाला कोई नहीं है।”

गुकेश ने जबाव देते हुए कहा था कि- “अगर मौका मिला तो मैं खुद को उनके सामने बिसात पर परखना चाहूंगा।”

और आखिर गुकेश ने कार्लसन को हराकर गुकेश ने अपने उस बयान को खेल के मैदान में सच कर दिखाया है।

समझिए, शतरंज के फॉर्मेट क्या हैं?

शतरंज के खेल को तीन प्रमुख फॉर्मेट में बांटा गया है — क्लासिकल, रैपिड और ब्लिट्ज।

1. क्लासिकल चेस: यह सबसे पारंपरिक और गंभीर फॉर्मेट होता है, जिसमें दोनों खिलाड़ियों को सोचने और रणनीति बनाने के लिए पर्याप्त समय दिया जाता है। आमतौर पर हर खिलाड़ी को 90 से 120 मिनट मिलते हैं, और 40 चालों के बाद अतिरिक्त समय भी जुड़ता है।

2. रैपिड चेस: इसमें खेल की गति थोड़ी तेज होती है और समयसीमा 15 से 60 मिनट तक की होती है।

4. ब्लिट्ज चेस: यह सबसे तेज फॉर्मेट होता है, जिसमें खिलाड़ियों को सिर्फ 3 से 10 मिनट मिलते हैं। इसमें रफ्तार के साथ-साथ मानसिक फुर्ती और रणनीतिक चतुराई की खास जरूरत होती है।

गुकेश की शतरंज यात्रा…

डी. गुकेश का जन्म 29 मई 2006 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था। उनके पिता डॉ. राजिनीकांत एक ईएनटी सर्जन हैं, जबकि उनकी माता डॉ. पद्माकुमारी एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट हैं। गुकेश ने सात साल की उम्र में शतरंज खेलना शुरू किया और जल्द ही अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित किया। उन्होंने 2015 में अंडर-9 एशियाई स्कूल चेस चैंपियनशिप और 2018 में अंडर-12 वर्ल्ड यूथ चेस चैंपियनशिप जीती।

D Gukesh Becomes Youngest-Ever World Chess Champion

गुकेश ने 15 जनवरी 2019 को 12 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल किया, जिससे वह इतिहास के दूसरे सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर बने। इसके बाद उन्होंने कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट्स में भाग लिया और अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से शतरंज की दुनिया में अपनी पहचान बनाई।

उपलब्धियां…

गुकेश ने दिसंबर 2024 में इतिहास रचते हुए सिंगापुर में आयोजित वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के फाइनल में चीन के डिंग लिरेन को 7.5-6.5 से हराकर 18 साल की उम्र में वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब जीता, जिससे वह सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चेस चैंपियन बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड गैरी कास्पारोव के नाम था, जिन्होंने 1985 में 22 साल की उम्र में चैंपियनशिप जीती थी।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति: मोदी से मुलाकात, गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत
Next: तीसरा विश्व युद्ध नज़दीक : रूस-अमेरिका तनाव और परमाणु हथियार सबसे बड़े खतरे

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.