Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • गुजरात
  • Gujarat Student Abuse: गुजरात के स्कूल में 25 से ज्यादा छात्रों से यौन शोषण, प्रिंसिपल और शिक्षक भेजे गए जेल!
  • गुजरात

Gujarat Student Abuse: गुजरात के स्कूल में 25 से ज्यादा छात्रों से यौन शोषण, प्रिंसिपल और शिक्षक भेजे गए जेल!

Hema Gupta July 13, 2025

Gujarat Student Abuse: गुजरात के जूनागढ़ जिले के भेसाण तालुका में एक निजी स्कूल में 20 से 25 छात्रों के साथ यौन शोषण का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। घटना की पुष्टि स्कूल के सीसीटीवी फुटेज से हुई है, जिसके बाद पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल केवल बाबूभाई लखणोत्रा और छात्रावास के मकान मालिक व शिक्षक हीरेन रमेशभाई जोशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Read More: Firing on Builder In Ahmedabad: बिल्डर पर 6 राउंड फायरिंग, 8 करोड़ के लेनदेन में टूटी पार्टनरशिप ने ले ली हिंसक मोड़!

बच्चों के बयान और सीसीटीवी ने खोली सच्चाई

पुलिस को यह मामला तब पता चला जब कुछ बच्चों ने संकोच तोड़ते हुए अपनी पीड़ा साझा की। इसके बाद स्कूल के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई और फुटेज ने आरोपों की सच्चाई को उजागर कर दिया।

1. प्रिंसिपल को बच्चों के बेड तक जाते और उनके साथ अश्लील हरकतें करते हुए देखा गया।

2. मकान मालिक और शिक्षक हीरेन भी रात को बच्चों को कमरे में बुलाकर कपड़े उतरवाने और गंदे इशारे करने की हरकतों में लिप्त था।

डीवाईएसपी हितेश धांधलिया के अनुसार, पुलिस ने रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की और स्कूल की DVR जब्त करके डिजिटल साक्ष्य जुटाए।

रात में बच्चों को बुलाकर की जाती थी गंदी हरकतें…

दिव्य भास्कर की टीम ने कुछ छात्रों से बात की तो जो सामने आया वह और भी चौंकाने वाला था। छात्रों ने बताया कि:

1. कई दिनों से प्रिंसिपल और शिक्षक उन्हें आधी रात के बाद कमरे में बुलाते थे।

2. वहां उनसे कपड़े उतारने को कहा जाता और कई बार शारीरिक शोषण भी होता था।

3. एक छात्र के मुताबिक, ऐसे कम से कम 20 से 25 बच्चे इस शोषण का शिकार हो चुके हैं।

संस्था ने खुद दर्ज कराया मामला, अभिभावक डर से चुप…

दिलचस्प बात यह है कि किसी अभिभावक ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई। भेसन थाने के PI आरबी गढ़वी के अनुसार, अभिभावकों को डर है कि रिपोर्ट दर्ज कराने से बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है।

हालांकि, संस्था के ट्रस्टी ललितभाई पोपटभाई सावलिया ने इस मामले को गंभीरता से लिया और खुद ही पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

प्रशासन और समाज में उबाल, समिति ने की कार्रवाई की मांग…

संस्था के समिति सदस्य पुनर्वदास बापू ने इस शर्मनाक घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि:-

“यह हमारे लिए भी एक गहरा धक्का है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। बच्चों की सुरक्षा के लिए संस्था में संरचनात्मक बदलाव किए जाएंगे।”

प्रिंसिपल और आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: मायावती समीक्षा बैठक 2025: भाषाई हिंसा घातक, केंद्र उठाए कदम – मायावती
Next: Indore: इंदौर को मिलेगी 8वीं बार सुपर स्वच्छ लीग की ट्रॉफी

Related Stories

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का प्री-वेडिंग समारोह हुआ शुरू
  • खेल की दुनिया
  • गुजरात

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का प्री-वेडिंग समारोह हुआ शुरू, भावनाओं से सराबोर दिखे ‘God of Cricket’

Rohan Umak February 27, 2026
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान
  • गुजरात
  • देश-विदेश
  • पंजाब

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान का 2 दिवसीय गुजरात दौरा

divya mistry February 20, 2026
Rakshit Chaurasiya Vadodara Bail
  • Top Story
  • गुजरात
  • देश-विदेश

वडोदरा के ‘Another Round’ वाले आरोपी रक्षित को जमानत, कोर्ट बोला – सुधार का मौका दिया जाए 

himani Shrotiya December 24, 2025
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.