Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • जुर्म गाथा
  • Gujarat crime case: बनासकांठा के जसरा गांव में सनसनीखेज डबल मर्डर केस का पर्दाफाश, 36 घंटे में गिरफ्तार हुए चार आरोपी
  • गुजरात
  • जुर्म गाथा

Gujarat crime case: बनासकांठा के जसरा गांव में सनसनीखेज डबल मर्डर केस का पर्दाफाश, 36 घंटे में गिरफ्तार हुए चार आरोपी

divya mistry June 19, 2025

Gujarat crime case :  जिले के लाखणी तहसील के जसरा गांव में घटित डबल मर्डर केस ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। अब जिला पुलिस ने इस गुत्थी को महज 36 घंटे में सुलझा लिया है। मृतक दंपत्ति SMC पीआई ए.वी. पटेल के माता-पिता थे, जिनकी खेत में हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जो मृतकों के ही पड़ोसी निकले।

Gujarat crime case:
Gujarat crime case:

Gujarat crime case: खेत में हत्या कर दी और उनके गहने लूट लिए

हत्या की इस घटना के पीछे अंधविश्वास और तांत्रिक विधियों में विश्वास एक प्रमुख कारण बना। मुख्य आरोपी सुरेशभाई शामलभाई पटेल ने अपने मामा की मदद से एक ढोंगी तांत्रिक के कहने पर इस हत्या को अंजाम दिया। तांत्रिक ने आरोपी को यकीन दिलाया था कि यदि किसी व्यक्ति की हत्या कर उसके गहनों से तांत्रिक विधि की जाए तो जमीन से सोना निकल सकता है। इसी अंधश्रद्धा में आकर आरोपी ने अपने ही गांव के बुजुर्ग दंपत्ति की खेत में हत्या कर दी और उनके गहने लूट लिए।

डॉग स्क्वॉड की मदद से सुराग मिला

पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए कुल 112 टीमें बनाई थीं और तकनीकी मदद के बिना पारंपरिक पुलिसिंग के जरिए मामले को हल किया। मध्य प्रदेश और राजस्थान के संदिग्ध गिरोहों पर भी नजर रखी गई, लेकिन जांच का रुख जसरा गांव के भीतर ही आरोपियों तक पहुंचा। डॉग स्क्वॉड की मदद से सुराग मिला, जिससे मुख्य आरोपी की पहचान हो सकी।

Gujarat crime case: घर पर बाद में विशेष अनुष्ठान भी किया गया

हत्या की रात खेत में आवाज दबाने के लिए ट्रैक्टर को चालू रखा गया था ताकि आसपास किसी को संदेह न हो। इस पूरे हत्याकांड की मास्टरमाइंडिंग एक तांत्रिक द्वारा की गई थी, जिसके घर पर बाद में विशेष अनुष्ठान भी किया गया था।

Gujarat crime case: कार्रवाई करते हुए यह केस 36 घंटे में सुलझा लिया

इस केस में गिरफ्तार हुए चारों आरोपी — सुरेशभाई शामलभाई पटेल, उमाभाई चेलाजी पटेल, दिलीपजी माफाजी ठाकोर और शामलभाई पटेल — सभी स्थानीय निवासी हैं। पुलिस अधीक्षक अक्षय राज मकवाना के नेतृत्व में तेज़ी से कार्रवाई करते हुए यह केस 36 घंटे में सुलझा लिया गया।

इस जघन्य कांड ने अंधविश्वास के खतरनाक परिणामों को एक बार फिर उजागर कर दिया है, जिससे समाज में जागरूकता की जरूरत को रेखांकित किया गया है।

संवाददाता: ललित दरजी, बनासकांठा

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Sidhu On Shahrukh Khan: SRK को सिद्धू ने दी थी चेतावनी, बोले- “तेरी तो मत मारी गई है क्या?”
Next: Monsoon 2025 Statewise Update: राजस्थान से असम तक अलर्ट, केदारनाथ में लैंडस्लाइड से जानें गईं🌧️  

Related Stories

Dead body found in freezer Up
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!

Hema Gupta March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज, CM दिल्ली हुए रवाना
  • CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता
  • वकार महामंत्र दिवस 2.0: CM भजनलाल ने नवकार मंत्र क रथों को दिखाई हरी झंडी
  • PU छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष
  • PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.