CM Bhupendra Patel In Mahakumbh: महाकुंभ मेले का 26वां दिन है। सुबह से ही श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं।तीन अमृत स्नानों के बाद अब हर दिन कोई न कोई बड़ा राजनेता संगम में स्नान के लिए आ रहें है। वहीं आज गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल प्रयागराज जाएंगे वहां महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर डुबकी लगाएंगे। आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी को प्रयागराज आएंगी और संगम स्नान करेंगी।
आपको बता दें कि महाकुंभ में ज्यादातर अखाड़ों ने अब पैकिंग शुरू कर दी। संगम पर श्रद्धालुओं को रुकने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस स्नान कर चुके लोगों को वहां से निकाल रही है, ताकि एक जगह भीड़ इकट्ठा न हो। वाहनों की प्रयागराज शहर में एंट्री हो रही है। प्रशासन के मुताबिक, महाकुंभ में 13 जनवरी से अब तक 40 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। अभी मेला 19 दिन और चलेगा।
CM Bhupendra Patel In Mahakumbh: सीएम भूपेंद्र पटेल करेंगे संगम स्नान..
प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पर पावन स्नान के लिए अब भी भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शुक्रवार, 7 फरवरी यानी की आज प्रयागराज कुंभ पहुंचेंगे। आज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान करेंगे। फिर बड़े हनुमानजी मंदिर के दर्शन और पूजन भी करेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेद्र प्रयागराज यात्रा के दौरान गुजरात सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा प्रयागराज में स्थापित किए गए गुजरात पवेलियन का भी दौरा करेंगे।
