
E-Mail से धमकी
सूचना पर पुलिस टीम बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची । कई स्कूलों में एग्जाम निरस्त कर दी गए। E-Mail में लिखा कि गुजरात खालिस्तान बन जाएगा, हिंदुस्तान टुकड़ों में बंट जाएगा। जानकारी सामने आते ही पैरेंट्स तुरंत स्कूल पहुंचे और बच्चों को स्कूल से वापस ले आए।

Gujarat schools bomb threat: स्कूल कराए खाली
बम निरोधक दस्ते ने स्कूलों में तलाशी शुरू की। फिलहाल स्कूलों को खाली करवा दिया है, और वाहनों व स्कूल परिसरों की जांच की जा रही है। एहतियात के तौर पर वडोदरा के उर्मी स्कूल के छात्रावास को भी खाली करा लिया गया। वडोदरा पुलिस कमिश्नर नरसिम्हा कुमार ने बताया कि 9 स्कूलों पर जांच पूरी हो चुकी है, बाकी जगह जारी है। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया। पूरे मामले की जांच की जा रही है। हम पता लगा रहे हैं कि E-mail किस ID से और कहां से भेजा गया है।
कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
इधर, नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। वकील अपने-अपने चेंबर छोड़कर से दौड़कर बाहर आ गए l जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने बताया कि अभी ऑल इंडिया जजेज एसोसियेशन के E-mail पर एक मेल आया है, जिसमें 1 बजे तक जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
