Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • सनातन
  • Gufa Mandir Bhopal: इस मंदिर में शिवलिंग के दर्शन मात्र से होती हैं मनोकामनाएं पूरी!
  • सनातन

Gufa Mandir Bhopal: इस मंदिर में शिवलिंग के दर्शन मात्र से होती हैं मनोकामनाएं पूरी!

Hema Gupta May 9, 2025

Gufa Mandir Bhopal: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित लालघाटी में एक मंदिर है, जो गुफा मंदिर के नाम से भी प्रसिद्ध है। इस मंदिर की खोज सन 1949 में श्री महंत नारायणदास जी त्यागी ने की थी। इस विशाल मंदिर परिसर में 7 प्राकृतिक गुफाएं हैं, इसलिए इस मंदिर का नाम गुफा मंदिर पड़ा। इन सात गुफाओं में से एक में स्वयंभू शिव की पिंडी है, जिसके दर्शन मात्र से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है।

Read More: Kankali Mata Mandir Bhopal: इस मंदिर में होते है अद्भुत चमत्कार, जिसने देखा रह गया हैरान!

मंदिर में विराजमान भगवान…

मंदिर परिसर में श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान और दुर्गा की सुंदर मूर्तियां भी स्थापित हैं, जो भक्तों को आकर्षित करती हैं। और एक गुफा में स्थित शिवलिंग पर प्राकृतिक जल की धारा निरंतर गिरती रहती है, जो अपने आप में चमत्कारी है।

इसके अलावा, यहां एक संस्कृत विद्यालय भी स्थित है, जो 1989 से संस्कृत शिक्षा प्रदान कर रहा है।

मंदिर की विशेषताएं…

1. शिवलिंग पर गिरती प्राकृतिक जलधारा भक्तों के लिए एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करती है। यह जलधारा गर्मी के मौसम में भी कभी सूखती नहीं है, जो इसे और भी रहस्यमय बनाती है ।

2. मंदिर परिसर में सात प्राकृतिक गुफाएँ स्थित हैं, जिनमें विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियाँ स्थापित हैं। इन गुफाओं में प्रवेश करने से भक्तों को एक अद्भुत अनुभव होता है।

3. मंदिर में महाशिवरात्रि, नवरात्रि और सावन के महीने में विशेष मेले और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है ।

4. संस्कृत विद्यालय: मंदिर परिसर में स्थित श्रीरामानंद संस्कृत विद्यालय में 8 से 14 वर्ष तक के बच्चों को नि:शुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान की जाती है। यहां बच्चों को आचार्य (एमए) तक की शिक्षा दी जाती है ।

प्राकृतिक सौंदर्य: मंदिर परिसर में स्थित गुफाएँ और आसपास का प्राकृतिक सौंदर्य भक्तों को शांति और मानसिक शांति प्रदान करता है।

इस मंदिर की मान्यताएं…

लालघाटी गुफा मंदिर को लेकर कई रहस्य और मान्यताएं प्रचलित हैं। कहा जाता है कि मंदिर की गुफाओं में स्थित शिवलिंग पर गिरती जलधारा भक्तों की मनोकामनाओं को पूर्ण करती है। इसके अलावा, मंदिर में स्थापित मूर्तियां भी भक्तों के लिए आस्था और श्रद्धा का प्रतीक मानी जाती हैं।

गुफा मंदिर मेला…

लालघाटी गुफा मंदिर न केवल एक धार्मिक स्थल है, बल्कि यह सांस्कृतिक गतिविधियों का भी केंद्र है। यहां समय-समय पर रामधुन संकीर्तन, अन्नकूट पर्व, होली मिलन समारोह और उपनयन संस्कार जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं।

1. शिवरात्रि में मेंले का आयोजन किया जाता है, लोगों की भीड़ तब देखते ही बनती है।

2. गुफा मंदिर पर हर साल सावन के महीने में सोमवार को मेला लगता है जिसमे बड़ी संखया में श्रद्धालु दर्शन करने आते है।

3. जन्माष्टमी और रामनवमीं को हर साल बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें दूर दूर से आये श्रद्धालुओं को दर्शन होते है।

4. श्रावणी उपाकर्म- सावन माह की पूर्णिमा के दिन गुफामन्दिर पर समस्त छात्र एवं गुरुजन सहित वैदिक परंपरा अनुसार यह संपन्न होती है जिसमे नब प्रवेशित छात्रों का यगोपबीत संस्कार भी किया जाता है।

कैसे पहुंचे…

लालघाटी गुफा मंदिर भोपाल रेलवे स्टेशन से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर लालघाटी क्षेत्र में इदगाह हिल्स के पास स्थित है। यहाँ पहुँचने के लिए टैक्सी, ऑटो या निजी वाहन का उपयोग किया जा सकता है।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: “aaj ka rashifal in hindi : 09 May 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | daily horoscope”
Next: Thyroid and Weight Gain: क्या थायराइड से बढ़ता है वजन? जानिए इसके लक्षण, उपाचार…

Related Stories

Pamchkuian Temple Mp
  • सनातन

Pamchkuian Temple Mp: ऐसा राम मंदिर जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में आते हैं तोते!

Hema Gupta February 28, 2026
Maa Saraswati Mandir
  • सनातन

Maa Saraswati Temple Mp: ऐसा मंदिर जहां माता का स्याही से किया जाता है अभिषेक!

Hema Gupta February 24, 2026
2026-rashifal
  • Top Story
  • सनातन

Aaj ka rashifal in hindi: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल | “Daily horoscope”

Ranu February 21, 2026
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.