Gudi Padwa 2026 Date: गुड़ी पड़वा मुख्य रूप से महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में मनाया जाने वाला प्रमुख पर्व है। यह दिन मराठी नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में इसे उगादी के नाम से मनाया जाता है। यह त्योहार नई शुरुआत, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।
गुड़ी पड़वा कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नववर्ष की शुरुआत होती है। वर्ष 2026 में यह तिथि 19 मार्च, गुरुवार को सुबह 6:53 बजे से शुरू होकर 20 मार्च, शुक्रवार को सुबह 4:53 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर 19 मार्च 2026 को ही गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जाएगा। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष का भी आरंभ होगा।

गुड़ी पड़वा मनाने की विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, विशेष रूप से अभ्यंग स्नान करना शुभ माना गया है। घर की साफ-सफाई कर पुरानी चीजों को हटाकर नई शुरुआत करें। घर के बाहर रंगोली बनाएं और फूलों से सजावट करें। शुभ मुहूर्त में गुड़ी (ध्वज) स्थापित कर विधि-विधान से पूजा करें। इस दिन नीम का सेवन करना भी परंपरा का हिस्सा है।
परंपराएं और खान-पान
महिलाएं पारंपरिक नौवारी साड़ी और पुरुष धोती-कुर्ता या कुर्ता-पायजामा पहनते हैं।
इस दिन घरों में श्रीखंड, खीर जैसे पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं।
