GT vs PBKS IPL 2026: पंजाब के मुल्लांपुर में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जा रहा है। महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब ने पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। गिल 39 रन बनाकर आउट हुए। चहल ने 2 विकेट झटके।

GT की पारी
गुजरात के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन ओपनिंग करने उतरे। चौथे ओवर में मार्को यानसन ने पंजाब को पहला विकेट दिलाया। साई सुदर्शन कैच आउट हो गए। उन्होंने 11 गेंदों पर 13 रन बनाए।

10वें ओवर में पंजाब को दूसरा विकेट मिला। ओवर की तीसरी बॉल युजवेंद्र चहल ने कप्तान शुभमन गिल को पवेलियन भेज दिया। गिल ने 39 रन बनाए। इसके जॉस बटलर मैदान में उतरे। ग्लेन फिलिप्स 17 गेंदों पर 25 रन बनाकर पवेलिन लौट गए। वहीं जोस बटलर 33 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हो गए। उनको चहल ने आउट किया।
GT vs PBKS IPL 2026: IPL डेब्यू
तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को गुजरात टाइटंस के लिए IPL डेब्यू कर रहे है। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स के कूपर कोनोली का भी ये डेब्यू मैच है।
Playing 11
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगीसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट: प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट: प्रियांश आर्य, हरप्रीत बरार, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे।
