
GT vs PBKS IPL 2025 Result
GT vs PBKS IPL 2025 Result: आईपीएल 2025 के 18 वें सीजन के 5वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात को 11 रन से हराया। यह मैच 25 मार्च मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। जिसमें गुजरात टीम ने टॉस जीतकर फिल्डिंग चुनी, और पंजाब किंग्स ने बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 243 रन बनाकर टीम 11 रन से जीत दर्ज की। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 232 रन बनाए। टीम की जीत में श्रेयस ने अहम भूमिका निभाई।
GT vs PBKS IPL 2025 Result: पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी…
टीम से श्रेयस अय्यर ने 42 गेंद में 97 रन बनाकर नॉटआउट रहें, जिसमें 9 छक्के और 5 चौके शामिल हैं। प्रियांश आर्या 23 गेंद में 47 रन, शशांक सिंह 16 गेंद में 44रन बनाकर नॉटआउट रहें, मार्कस स्टोयनिस 20 रन, अजमतुल्लाह ओमरजई 16 रन प्रभसिमरन सिंह 5 रन, ग्लेन मैक्सवेल रन नहीं बना सके।
गुजरात से साई किशोर ने 3 विकेट झटके। जबकि कगिसो रबाडा और राशिद खान को एक-एक विकेट मिला।
श्रेयस अय्यर की शानदार पारी..
14वें ओवर में श्रेयस अय्यर ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी। और श्रेयस मैच के अंत तक बने रहें और 42 गेंद में 97 रन बनाकर नॉटआउट रहें, जिसमें 9 छक्के और 5 चौके शामिल हैं। साथ ही बता दें, अय्यर दूसरे ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं जो आईपीएल में तीन टीमों को लीड किया है।
अय्यर ने कप्तानी की शुरुआत सीजन 2018 के बीच में से दिल्ली की कमान संभाल कर की थी। वे इसके बाद 2020 तक दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रहे। 2022 में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे। इस सीजन में वो पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं।
प्रियांश आर्या का शानदार डेब्यू..
पंजाब ने 24 साल के प्रियांश आर्या को आईपीएल में खेलने का मौका दिया। और उनकी शानदार पारी ने उनके डेब्यू को यादगार बना दिया हैं। और सभी की नजरों में छा गए। हालांकि, वह अर्धशतक बनाने से चूक गए। लेकिन अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया है।
प्रियांश आर्या 23 गेंद में 47 रन बनाए, जिसमें 7 चौके, 2 छक्के शामिल हैं। और पारी के दौरान प्रियांश ने मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा जैसे गेंदबाजों का जमकर सामना किया और शानदार शॉट्स लगाए।
GT vs PBKS IPL 2025 Result: गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी..
टीम से सबसे पहले कप्तान शुभमन गिल 14 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन 41 गेंद में 74 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के, 5 चौके शामिल हैं। जोस बटलर 33 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 4 चौके, 2 छक्के शामिल हैं। शेरफन रदरफोर्ड 28 गेंद में 46 रन , राहुल तेवतिया 6 रन, शाहरुख खान 6 रन और अर्शद खान 1 रन बनाकर नॉटआउट रहें।
पंजाब से अर्शदीप सिंह 2 विकेट, मार्को यानसन और ग्लेन मैक्सवेल 1-1 विकेट चटकाएं।
12वें ओवर में साई सुदर्शन की मसल्स में खिंचाव की वजह से थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा। जिससे खेल के बीच में फिजियो थैरेपिस्ट ने इलाज किया।
गुजरात के फैंस अपने ट्रेडिशनल कपड़े पहनकर टीम को सपोर्ट करने अहमदाबाद के स्टेडियम के बाहर नजर आएं।
GT vs PBKS IPL 2025 Result: IPL के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड
पंजाब किंग्स का स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।ल।
इम्पैक्ट प्लेयर: हरप्रीत बरार।
गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, आर साई किशोर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर: शेरफन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, ईशांत शर्मा, अनुज रावत और वॉशिंगटन सुंदर।
आज की तेज़ रफ़्तार डिजिटल दुनिया में, विश्वसनीय, तथ्य-आधारित समाचारों से अपडेट रहना पहले से कहीं ज़्यादा महत्वपूर्ण है। नेशन मिरर एक अग्रणी समाचार प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, सनातन, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, देश की राजधानी दिल्ली, और तमाम राज्यों शहरो, विश्व से जुड़े मामलों और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सटीक, निष्पक्ष और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।
चाहे आप ब्रेकिंग न्यूज़, खोजी पत्रकारिता या विशेषज्ञ की राय की तलाश कर रहे हों, नेशन मिरर सुनिश्चित करता है कि पाठकों को भरोसेमंद और व्यावहारिक सामग्री मिले।
नेशन मिरर क्यों चुनें?
✅ निष्पक्ष रिपोर्टिंग: ऐसी खबरें जो तथ्य-जांच की गई हों और राजनीतिक रूप से तटस्थ हों।
✅रीयल-टाइम अपडेट: महत्वपूर्ण घटनाओं को उनके सामने आने के साथ ही कवर करना।
✅विविध श्रेणियाँ: राजनीति, व्यवसाय, प्रौद्योगिकी, दुनिया और बहुत कुछ।
✅ खोजी पत्रकारिता: दबाव वाले मुद्दों पर गहन रिपोर्ट।ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और हेडलाइंस
📌 नेशन मिरर होमपेज पर दुनिया भर की ताज़ा घटनाओं से अपडेट रहें। होमपेज पर कई श्रेणियों में रीयल-टाइम न्यूज़ अपडेट की सुविधा है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आप कभी भी महत्वपूर्ण कहानियों से कभी न चूकें।
सटीक, सच्ची और सिर्फ खबर के लिए डाउनलोड करे app