Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • GT vs MI Vaibhav: राजस्थान टीम प्लेऑफ से बाहर, चाहर की चलाकी वैभव हुए आउट!
  • IPL 2025
  • Top Story

GT vs MI Vaibhav: राजस्थान टीम प्लेऑफ से बाहर, चाहर की चलाकी वैभव हुए आउट!

Hema Gupta May 2, 2025

GT vs MI Vaibhav: 1 मई को IPL 2025 के 18वें सीजन 50वें मुकाबले में मुंबई टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हराया। और शानदार जीत दर्ज करके पॉइंट टेबल पर टॉप पर पहुंच गई। टीम से सूर्यकुमार यादव औरेंज कैप की दौड़ में पहले नंबर पर हैं। वही राजस्थान टीम में वैभव सूर्यवंशी से लोगों को काफी उम्मीदें थी। लेकिन वो बिना खाता खोले ही आउट हो गए और यशसवी जैसवाल भी महज 13 रन बना पाए। और टीम को करारी हार झेलनी पड़ी। और टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई।

Read More: Vaibhav Sooryavanshi Star Player: 14 साल के वैभव ने रचा इतिहास, हर तरफ वैभव का बोलबाला…

दीपक चाहर की चालाकी? वैभव आउट..

चाहर ने इस खिलाड़ी को मिडिल स्टंप लाइन पर फुल लेंथ गेंद डाली। बड़े शॉट की कोशिश में उनका बल्ला घूम गया और गेंद हवा में चली गई, जिसे सर्कल के अंदर विल जैक्स ने लपक लिया।

बता दें कि,  वैभव को राजस्थान ने  1.10 करोड़ रुपए में खरीदा था। और वैभव ने अप्रैल में महीने की शुरुआत में डेब्यू किया था।

पिछले मैच में वैभव का दिखा था कमाल…

28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मैच में वैभव ने 35 गेंद में 100 रन बनाकर यूसूफ पठान को भी पीछे छोड़ दिया था और चारो तरफ सिर्फ उन्हीं के चर्चे थे। और वो IPL के इतिहास में दूसरे सबसे तेज बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी बन गए थे, जिसके बाद सब लोग उनकी तारीफ कर रहें थे, सबकी हेडलाइन में वैभव का नाम था। लोगो को काफी उम्मीदें थी, कि वैभव मुंबई की पछाड़ के रख देंगे। लेकिन बीते दिन मैच में वो नहीं चल पाए।

पिछले मैच में वैभव ने 11 छक्के और 7 चौके लगाए, थे जिसके बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें 10 लाख का इनाम भी दिया था।

राजस्थान की जीत और वैभव के शतक पर पिता संजीव ने जताई थी खुशी..

वैभव के शतक लगाने के बाद उनके पिता संजीव ने कहा था कि, वैभव ने 35 गेंदों पर शतक ठोका और राजस्थान रॉयल्स की टीम को जीत दिलाई। ऐसे में पूरे बिहार के साथ पूरे देश को उनपर गर्व है। मैं यहां राजस्थान रॉयल्स के मैनेजमेंट का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। उन्होंने मेरे बेटे का सपोर्ट किया और उसे मौका दिया। उन्होंने आगे कहा कि, पिछले तीन- चार महीनों से राजस्थान की टीम मेरे बेटे को तैयार कर रही है। इसमें हेड कोच राहुल द्रविड़ भी शामिल हैं और बाकी के कोच भी हैं। सभी ने मिलकर उसका खेल सुधारा है। वैभव ने काफी मेहनत की है और यही कारण है कि वो इस प्लेटफॉर्म पर इतना शानदार खेल दिखा रहे हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

संजीव ने यहां बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि, मैं राजेश तिवारी का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने वैभव को डोमेस्टिक क्रिकेट में खेलने का मौका दिया।

मुंबई टीम का प्रदर्शन…

मुंबई की ओर से ओपनर रायन रिकेलटन ने 61 रन और रोहित शर्मा ने 53 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं वहीं सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पंड्या 48-48 रन बनाकर नाबाद रहे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

ट्रेंट बोल्ट और कर्ण शर्मा ने 3-3 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर को 2-2 विकेट मिले।

आपको बता दें कि, इस मैच में पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई टीम ने 2 विकेट खोकर 217 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान टीम 16.1 ओवर में 117 रन बनाकर बिखर गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: GT vs SRH Match Today: गुजरात का पलड़ा भारी, क्या SRH दे पाएगी टक्कर?
Next: Pakistan bans Indian Songs: पाकिस्तान ने भारतीय गानों पर लगाया प्रतिबंध…

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.