Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • GT vs MI Eliminator Today: आज किसका सफर होगा खत्म, मुल्लांपुर में होगा फैसला…
  • IPL 2025
  • Top Story

GT vs MI Eliminator Today: आज किसका सफर होगा खत्म, मुल्लांपुर में होगा फैसला…

Hema Gupta May 30, 2025

GT vs MI Eliminator Today: IPL 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह मैच 30 मई शुक्रवार यानि की आज शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

Read More: बैंगलोर का 9 साल का इंतजार खत्म, पंजाब 101 रनों पर ढेर

आपको बता दें कि, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस दोनों ने अब तक इस सीजन में 14 -14 मैच खेले , जिसमें से गुजरात को 14 में से 9 मैच में जीत मिली और 5 में हार का सामना करना पड़ा वहीं अगर मुंबई की बात करें तो उसने 14 में से 8 मैच में जीत दर्ज की तो 6 में हार मिली।

गुजरात और मुंबई हेड टू हेड रिकॉर्ड..

मुंबई इंडियंस इतिहास की सबसे सफल टीम रही है। गुजरात ने 2022 से ही आईपीएल खेलना शुरू किया है। मुंबई के खिलाफ गुजरात का रिकॉर्ड दमदार है। दोनों टीमों के बीच IPL में अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 5 में गुजरात को जीत मिली तो वहीं मुंबई इंडियंस महज दो मुकाबला जीत सकी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

प्लेऑफ में गुजरात ने फिर दी मुंबई को मात..

IPL में भले ही मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड अधिकतर टीमों के खिलाफ शानदार रहा हो, लेकिन 2021 के बाद से टीम के प्रदर्शन में गिरावट आई है। 2023 के क्वालिफायर-2 में मुंबई का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ था, जहां शुभमन गिल के शतक की बदौलत गुजरात ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 3 विकेट पर 233 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई की पूरी टीम 171 रनों पर सिमट गई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gujarat Titans (@gujarat_titans)

प्लेऑफ में एक हार, और सफर खत्म..

गुजरात टाइटंस पूरे सीजन पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही, लेकिन आखिरी दो मुकाबलों में हार के कारण तीसरे स्थान पर खिसक गई। वहीं, मुंबई के पास आखिरी लीग मैच जीतकर टॉप-2 में पहुंचने का मौका था, लेकिन टीम नाकाम रही।

IPL के एलिमिनेटर में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाती है। वहीं, जीतने वाली टीम को क्वालिफायर-1 की हारने वाली टीम से क्वालिफायर-2 में भिड़ने का मौका मिलता है, जहां से जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचती है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस

हार्दिक पंड्या (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, चरिथ असलंका, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

इम्पैक्ट सब: कर्ण शर्मा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

गुजरात टाइटंस

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, जेराल्ड कूट्जी, साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gujarat Titans (@gujarat_titans)

इम्पैक्ट सब: अरशद खान

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous:  💥 पंजाब की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका : 4 की मौत,1 गंभीर, कई घायल, रेस्क्यू जारी 
Next: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : टूटे रिलेशन को रेप नहीं कहा जा सकता🧑‍⚖️

Related Stories

मोजतबा खामेनाई.
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

Narendra Singh March 1, 2026
खामेनाई की मौत
  • Top Story
  • देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे

Narendra Singh March 1, 2026
india wethaer
  • Top Story
  • देश-विदेश

राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट

Shital Sharma March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.