GT vs DC IPL 2026: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में IPL 2026 का 14वां मैच खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ओर गुजरात टाइटंस के बीच इस मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। अक्षर ने लगातार तीसरा टॉस जीता। गिल और बटलर ने फिफ्टी लगाई।
Kem cho, Axar Bhai? 💙❤️ pic.twitter.com/ypTUfmoz4H
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) April 8, 2026
GT की पारी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात के ओपनर साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने चौके लगाकर अपना-अपना खाता खोला। गुजरात ने तीसरे ओवर में विकेट गंवा दिया। मुकेश कुमार ने साई सुदर्शन को बोल्ड कर दिया। साई सुदर्शन 7 बॉल पर 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
गिल-बटलर की फिफ्टी
साई के बाद जोस बटलर मैदान में उतरे और अर्धशतक लगाया। 7वें ओवर में गुजरात ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर जोस बटलर 27 बॉल पर 52 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें कुलदीप यादव ने बोल्ड किया। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर और ने शानदार पारी खेली। 14वें ओवर में शुभमन गिल को जीवनदान मिला। अक्षर की बॉल पर डेविड मिलर से लॉन्ग ऑन पर कैच ड्रॉप हो गया। गिल ने 34 गेंदों पर 50 रन ठोक कर अपनी फिफ्टी पूरी की। गिल 25 गेंदों पर 70 रन बनाकर आउट हो गए। वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार पारी खेली और चौके-छक्के लगाए।

गिल की वापसी
कप्तान अक्षर पटेल ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं गुजरात में कप्तान शुभमन गिल की वापसी हो रही है। वे पिछला मैच चोट के कारण नहीं खेले थे। उनकी जगह राशिद खान ने कप्तानी की थी।
GT vs DC IPL 2026: Playing 11
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन।
इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, नबी, नमीरा और नायर।
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, मानव सुथार, जयंत यादव और अनुज रावत।
