Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Ground Zero Movie Review: सीमा सुरक्षा बल की शौर्य गाथा पर आधारित रियलिस्टिक फिल्म…
  • एंटरटेनमेंट

Ground Zero Movie Review: सीमा सुरक्षा बल की शौर्य गाथा पर आधारित रियलिस्टिक फिल्म…

Hema Gupta April 25, 2025

Ground Zero Movie Review: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ 25 अप्रैल यानि की आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म भारत के बीएसएफ अफसर नरेंद्र नाथ धर दुबे (NND Dubey) पर आधारित है, जिन्होंने 2001 के संसद हमले के मास्टरमाइंड गाजी बाबा को मार गिराने वाले ऑपरेशन का नेतृत्व किया था। इस फिल्म को तेजस प्रभा विजय देउस्कर ने डायरेक्ट किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Emraan Hashmi (@therealemraan)

Read More: Arijit Singh Concert Cancelled: पहलगाम आतंकी हमले के बाद अरिजीत सिंह ने कॉन्सर्ट किया रद्द…

कहानी: बहादुरी, रणनीति और राष्ट्रप्रेम की सच्ची गाथा..

फिल्म की कहानी है बीएसएफ अफसर नरेंद्र नाथ धर दुबे (NND Dubey) की है, साल 2003 में हुए इस खुफिया मिशन को बीएसएफ के इतिहास की सबसे बड़ी सफलता माना जाता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे सीमित संसाधनों के बीच दुबे और उनकी टीम ने सूझबूझ, हिम्मत और देशभक्ति के बल पर इस मुश्किल मिशन अंजाम दिया था। यह फिल्म देशभक्ति के जज्बे और सच्चाई के कड़वे पहलुओं को दर्शाती है।

इमरान हाशमी ने निभाया दमदार किरदार..

इस फिल्म में इमरान हाशमी का किरदार सबसे अहम है, उन्होंने नरेंद्र नाथ धर दुबे के किरदार को पूरी शिद्दत और गंभीरता के साथ निभाया है। उनकी आंखों और आवाज में गहराई और देशभक्ति साफ नजर आती है। इमोशनल सीन हो या एक्शन, इमरान ने हर एक मूमेंट को बड़ी शिद्दत के साथ दर्शाया है, उनकी एक्टिंग देख लोग उनकी तारीफ कर रहें हैं।

वहीं साई ताम्हणकर ने अपने सीमित स्क्रीन टाइम में ही गहरी छाप छोड़ी है। वहीं जोया हुसैन, मुकेश तिवारी, दीपक परमेश, ललित प्रभाकर, रॉकी रैना और राहुल वोहरा जैसे सह-कलाकारों ने भी अपने-अपने किरदारों को बखूबी निभाया है।

डायरेक्शन- रियलिस्टिक अप्रोच, बिना ओवरड्रामेटिक हुए…

तेजस प्रभा विजय देउस्कर का डायरेक्शन बनी इस फिल्म को रियलिस्टिक के काफी करीब है। उन्होंने बीएसएफ जवानों के असली संघर्ष को दिखाने की पूरी कोशिश की है, कहीं भी बिना मतलब की डॉयलाग बाजी नहीं की। ना कोई नारेबाजी, ना ही हीरोइज्म की ओवरडोज।

फिल्म का पहला हिस्सा बेहद ग्रिपिंग और एंगेजिंग है, लेकिन इंटरवल के बाद फिल्म थोड़ी धीमी हो जाती है। हालांकि, क्लाइमैक्स फिल्म को फिर से समेट लेता है। स्क्रीनप्ले में थोड़ी कसावट होती तो अनुभव और बेहतर हो सकता था।

फाइनल वर्डिक्ट: देखना बनता है!

अगर आप देशभक्ति की चिल्लाती हुई कहानी नहीं, बल्कि एक सच्ची और जमीन से जुड़ी वीरगाथा देखना चाहते हैं, तो ‘ग्राउंड जीरो’ जरूर देखिए। यह फिल्म बीएसएफ जवानों की अनकही बहादुरी और निस्वार्थ सेवा को एक सशक्त रूप में दर्शाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Emraan Hashmi (@therealemraan)

डायरेक्टर, किरदार, मूवी लेंथ…

इस फिल्म को तेजस प्रभा विजय देउस्कर के डायरेक्शन में बनी है, इस फिल्म में इमरान हाशमी लीड रोल में और इनके साथ साई ताम्हणकर, जोया हुसैन, मुकेश तिवारी, दीपक परमेश, ललित प्रभाकर, रॉकी रैना और राहुल वोहरा भी अहम भूमिका में नजर आ रहें है। इस फिल्म की लेंथ 2 घंटा 14 मिनट है।

‘ग्राउंड जीरो’ क्या है? इस पर इमरान हाशमी…

इमरान हाशमी से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि आखिर ‘ग्राउंड जीरो’ क्या है? तो इस पर एक्टर ने जबाव देते हुए कहा कि- “हमारे बीएसएफ के बहादुर जवानों का 50 साल में सबसे महत्वपूर्ण मिशन ग्राउंड जीरो रहा है। हमारे देश के नेशनल सिक्योरिटी, बतौर नागरिक हमारी सुरक्षा के लिए जरूरी मिशन था। साल 2000 में आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के साथ भिड़ंत हुई थी।”

“उस वक्त अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने सिचुएशन को रेड अलर्ट बताते हुए सारी ही सिक्योरिटी फोर्स को कहा था कि गाजी बाबा को किसी तरह पकड़ना है। जैश ए मोहम्मद ऑर्गेनाइजेशन को खत्म करना है। तब बीएसएफ ने तय किया था कि किसी भी हाल में गाजी बाबा को पकड़ना है।”

आगे कहा कि….

“बतौर एक्टर मुझे फील होता है कि ये पूरी टीम के कंधों पर जिम्मेदारी थी। स्क्रीन पर हम एक ऐसे मोमेंट को दिखा रहे हैं, जो हमारे इतिहास का डिफाइनिंग मोमेंट रहा है। ‘ग्राउंड जीरो’ हमारे बीएसएफ के जवानों को सिनेमेटिकली रिप्रजेंट कर रही है। ये ऐसी कहानी है, जिसे हर भारतीय को जाननी चाहिए।”

लोगों ने दिए रिव्यू…

एक यूजर ने लिखा कि-

“अभी #ग्राउंडज़ीरो देखी और कहना चाहूँगा कि यह फ़िल्म हकीकत बयां करती है! यह सच्ची घटनाओं पर आधारित है और यही इसकी कहानी को और भी ज़्यादा महत्वपूर्ण बनाता है! BSF के जवानों की बहादुरी को सलाम! इसे देखना न भूलें, यह एक ऐसी कहानी है जिसे हर भारतीय को देखना चाहिए!”

Totally loved #GroundZero great work by Director Tejas and team! @emraanhashmi Kashmir is India and the movie is to remind each one of us so much about our beautiful land…. Great work. Jai Hind. pic.twitter.com/cMkXuqfZRz

— Dr Deepali Bhardwaj (डॉक्टर दीपाली भारद्वाज ) 🇮🇳 (@dermatdoc) April 19, 2025

There are some stories we NEED to hear. Right now the most relevant story of Kashmir, #GroundZero is one of them.
For every comfortable moment we live—there’s a soldier ensuring it.
THIS film is THEIR voice. 👊#AbPraharHoga pic.twitter.com/c7GeHZBEBc

— Upala KBR ❤ (@upalakbr999) April 25, 2025

Ground Zero isn’t much of an extraordinary story but it’s a reality on the face about Kashmir! Must say, Excel Entertainment has produced something incredibly timely and relevant. It’s the kind of film that makes you stop and think!#GroundZero pic.twitter.com/M3qXSoIoO3

— Lokesh Chandra ⚡️ (@socialloki) April 25, 2025

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना की लाइन ऑफ कंट्रोल पर गोलीबारी का जवाब दिया
Next: Laxman Singh Omar Abdullah terror links: कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह का बड़ा बयान बोले- उमर अब्दुल्ला पर आतंकियों से मिलने का लगाया आरोप

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.