GrainEx India in Indore: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इंदौर में ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन द्वारा आयोजित GrainEx India का उद्घाटन किया.

इस दौरान दाल उद्योग से जुड़े देशभर के व्यापारियों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि.. मध्यप्रदेश सरकार की उद्योगोन्मुख नीतियां, खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को प्रोत्साहन और निवेश अनुकूल वातावरण कृषि आधारित उद्योगों को निरंतर सुदृढ़ कर रहे हैं..
“GrainEx India” के उद्घाटन समारोह में सहभागिता की
आगे सीएम ने कहा की मसूर और उड़द के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार जल्द ही बोनस देने की योजना बनाने जा रही है…ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन द्वारा आज इंदौर में “GrainEx India” के उद्घाटन समारोह में सहभागिता की।

GrainEx India in Indore:मध्यप्रदेश, देश का फूड बास्केट बन रहा
वहीं उन्होंने कहा की मध्यप्रदेश, देश का फूड बास्केट बन रहा है. खाद्यान्न उत्पादन में राज्य दूसरे स्थान पर है। कृषि क्षेत्र में जीडीपी 39% है। एग्रीकल्चर सेक्टर में विकास दर 16% से अधिक है.
गेहूं, चना, मसूर, सोयाबीन तिलहन में भी हम देश में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। हमने दूध और दलहन के उत्पादन को भी बढ़ावा दे रहे हैं.
खाद्यान्न उत्पादन में देश में दूसरे स्थान पर है.
मध्यप्रदेश, देश का फूड बास्केट है और खाद्यान्न उत्पादन में देश में दूसरे स्थान पर है…प्रदेश सरकार “किसान कल्याण वर्ष-2026” में किसानों की उन्नति के लिए लगातार कार्य कर रही है..
