Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Govinda Manager Reacts To Money Trouble: मैनेजर ने गोविंदा के दिवालिया होने का किया खुलासा!
  • एंटरटेनमेंट

Govinda Manager Reacts To Money Trouble: मैनेजर ने गोविंदा के दिवालिया होने का किया खुलासा!

Hema Gupta February 6, 2026

Govinda Manager Reacts To Money Trouble: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। पिछले साल से एक्टर की तलाक की खबरें चर्चाओं में है हीं और अब खबरें आ रही हैं कि गोविंदा दिवालिया हो गए है।

दरअसल, कुछ दिनों पहले गोविंदा प्राइवेट इवेंट्स और कॉलेज फंक्शन में पहुंचकर डांस करते नजर आएं। वो इवेंट्स में सिंपल सी कार में बहुत साधारण तरीके से पहुंचे तब से ही सोशल मीडिया पर लोग तरह – तरह की बातें कर रहें हैं। साथ ही उनके दिवालिया होने की खबरें तेज हो गई ऐसे में इस पर उनके मैनेजर का बयान सामने आया है।

मैनेजर ने दिवालिया होने का किया खुलासा!

हाल ही में गोविंदा के कई वीडियो वायरल हो रहे थे, एक वीडियो में वो क साधारण सी टैक्सी में बैठते नजर आए थे। इसके बाद वो एक कॉलेज और प्राइवेट इवेंट में परफॉर्म करते दिखे, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, वायरल वीडियो के बाद लोगों ने तरह- तरह की बता बनाई तो इस पर उनके मैनेजर से जब सवाल किए गए तो उन्होंने कहा- ‘ ये बातें झूठी हैं।’

शशि सिन्हा ने कहा कि –

“गोविंदा का प्राइवेट इवेंट्स और स्कूल में परफॉर्म करने और सिंपल गाड़ियों में सफर करने का पैसों की तंगी से कुछ लेना-देना नहीं है। गोविंदा के पास सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई कारें हैं। यह बात बिल्कुल फिजूल है कि वह दिवालिया हो गए हैं और भीख मांग रहे हैं। परफॉर्म करना उनका प्रोफेशन है। इसका मतलब यह नहीं है कि वह दिवालिया हो गए हैं। उस वक्त एयरपोर्ट के अंदर निजी वाहनों को ले जाने की अनुमति नहीं थी। ”

आगे कहा कि-

“जो सरकार का एयरपोर्ट जोन होता है, जहां आर्म्स, एम्युनिशन और सरकारी इंतजाम होते हैं, वहां प्राइवेट गाड़ियां अलाउड नहीं होतीं। क्या आपने कभी गौर से देखा है कि वहां ‘भारत सरकार’ लिखा होता है? क्या भारत सरकार की गाड़ी किसी आम आदमी को ऐसे ही मिल जाती है? एयरपोर्ट पर उस समय भारत सरकार की गाड़ी अलाउड थी, इसलिए वही इस्तेमाल की गई। गोविंदा के पास एक नहीं, बल्कि कई गाड़ियां हैं।

‘करोड़ों रुपए का ठुकरा चुके ऑफर’- शाशि सिन्हा

मैनेजर ने आगे कहा कि- “मैं खुद इसका गवाह हूं कि उन्होंने करोड़ों रुपए के ऑफर ठुकराए हैं। स्क्रिप्ट पसंद न आना या किसी और वजह से काम न करना अलग बात है, लेकिन वह ऐसे एक्टर हैं जिनकी हाल के वर्षों में कोई हिट फिल्म नहीं आई, फिर भी बड़े प्रोड्यूसर और एक्टर्स उनके साथ काम करना चाहते हैं। इसका मतलब यह नहीं कि उन्होंने काम करना छोड़ दिया है। बहुत जल्द इससे जुड़ी एक बड़ी अनाउंसमेंट भी सामने आएगी।”

गोविंदा को लगी गोली, ICU में भर्ती

‘ जब गोविंदा को आर्थिक तंगी का करना पड़ा था सामना’

शशि सिन्हा ने कहा कि, एक समय गोविंदा आर्थिक तंगी से गुजर रहें थे, हालांकि यह बात आज की नहीं है, बल्कि 8–10 साल पहले की है। जब गोविंदा सांसद बने थे, उसके बाद की बात है। बहुत लोग सोचते हैं कि सांसद बन गए तो बहुत पैसा कमा लिया होगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था।’

आगे कहा कि-

‘मुझे याद है कि जब वह सांसद बने, तब भी उन्होंने सांसद फंड और अपनी कमाई से लोगों की मदद की। किसी को यह दे दो, किसी का वह कर दो। इसी चक्कर में एक समय ऐसा आया कि उनके पास पैसे नहीं बचे। हालात इतने खराब हो गए कि उन्हें अपना घर गिरवी रखना पड़ा। वह जलदर्शन बिल्डिंग है, बहुत बड़ी बात है। उसे गिरवी रखकर लोन लिया और पुराने खर्चे चुकाए। यह पैसा न किसी प्रोड्यूसर ने दिया, न किसी फाइनेंसर ने। हमने कभी इस बारे में कुछ कहा भी नहीं।’

‘उन्होंने डांस करके पैसे कमाएं, किसी मांगने नहीं गए’- गोविंदा मैनेजर

‘आज मैं यह इसलिए बता रहा हूं क्योंकि वह उस हालत से बाहर निकले हैं। अगर उन्हें मनपसंद और इज्जत के साथ काम नहीं मिलता, तो वह शो नहीं करते, लेकिन कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने इज्जत के साथ मिले कार्यक्रम किए। अभी कुछ ही समय पहले उनका घर गिरवी से फ्री हुआ है। उन्होंने डांस करके, प्रोग्राम अटेंड करके कमाया। वह न किसी से मांगने गए, न किसी ने उनसे पूछा। सच यही है कि उगते सूरज को ही सब नमस्कार करते हैं।’

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन को मिली बड़ी राहत.. अवमानना कार्यवाई पर हाईकोर्ट की रोक
Next: Valentine Day Week: 7 फरवरी से शुरू होगा प्यार का सबसे रोमांटिक हफ्ता, जानिए कब कौन-सा दिन!

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स की चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.