Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • सनातन
  • Govinda Mahakal Darshan : बाबा महाकाल की शरण में गोविंद और बिंदु दारा सिहं
  • मध्य प्रदेश
  • सनातन

Govinda Mahakal Darshan : बाबा महाकाल की शरण में गोविंद और बिंदु दारा सिहं

Narendra Singh March 30, 2025

Govinda Mahakal Darshan : गोविंदा ने खोला गहरा राज…

Govinda Mahakal Darshan : आए दिन बाबा के दर पर आम श्रद्धालु से लेकर नामी हस्तियां मत्था टेकने पहुंच रहे हैं. फिल्मी जगत, उद्योग जगत, क्रिकेट, सिंगर, राजनेता, कलाकार से लेकर कई लोग बाबा का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंच रहे हैं. वहीं फिल्म अभिनेता गोविंद और बिंदु दारा सिंह उज्जैन पहुंचे. उन्होंने महाकाल का आशीर्वाद लेकर पूजा-पाठ की.

चेटीचंड महोत्सव में शामिल हुए एक्टर गोविंदा

गुड़ी पड़वा के अवसर पर सिंधी समाज द्वारा आयोजित चेटीचंड महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गोविंदा उज्जैन पहुंचे थे. जहां कार्यक्रम से पहले उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की. बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेकर आभार जताते हुए उन्होंने कहा “आज मैं जो कुछ भी हूं, अपनी मां और महाकाल की कृपा से हूं. भगवान से हमेशा यही प्रार्थना करता हूं कि उनकी कृपा बनी रहे.”

गोविंदा ने खोला गहरा राज

मीडिया से बातचीत में गोविंदा ने हाल ही में अपने साथ घटी एक घटना का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि “बीते दिनों उनके पैर में गोली लगी थी, लेकिन सफल ऑपरेशन के बाद अब वे स्वस्थ हैं. इस मुश्किल घड़ी में भी उन्हें कभी किसी तरह का कष्ट महसूस नहीं हुआ, क्योंकि बाबा महाकाल की कृपा हमेशा उनके साथ रही. उन्होंने कहा कि “ऐसे-ऐसे शत्रु हैं, जिनकी कल्पना भी नहीं की जा सकती, लेकिन जब मां और बाबा का आशीर्वाद हो, तो कोई भी संकट प्रभावित नहीं कर सकता. मैंने अब तक 52 लाख महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया है. यह मेरी आस्था और शक्ति का स्रोत है.”

बिंदु दारा सिंह लिया महाकाल का आशीर्वाद

गोविंदा के अलावा बॉलीवुड अभिनेता बिंदु दारा भी महाकाल मंदिर शीष झुकाने पहुंचे. महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर भगवान शिव की आराधना की. इस दौरान वे पूरी तरह से भक्ति में लीन नजर आए. मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि “पिछले छह महीनों में वे कई बार उज्जैन आ चुके हैं, लेकिन पहली बार भस्म आरती का दिव्य अनुभव प्राप्त हुआ है.

बिंदु दारा सिंह ने कहा कि यह एक अविश्वसनीय अनुभव था. भस्म आरती ने मन को आनंद से भर दिया. बाबा महाकाल की कृपा से ही मुझे यह अवसर मिला. उन्होंने कहा कि वे हनुमान जी की सेवा में लगे हुए हैं. भगवान महाकाल से यही प्रार्थना की कि अगर उनकी सेवा में कोई भूल-चूक रह गई हो, तो भगवान उन्हें क्षमा करें.

Click This:- सटीक, सच्ची और सिर्फ खबर के लिए डाउनलोड करे app

Read More : RBI Rules 2025 : 1 मई से ATM से कैश निकालना महंगा होगा

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Shani Transit 2025 : शनि ने बदली चाल दुनिया ने देखा हाल
Next: CM DHAMI AT UP: बरेली पहुंचे उत्तराखंड के सीएम धामी: बोले-‘अब कोई आफताब किसी श्रद्धा के टुकड़े नहीं कर सकता’

Related Stories

Holika Dahan 2026 Date
  • सनातन

Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…

Hema Gupta March 1, 2026
शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.