Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Actor Govinda Hospitalized: गोविंदा की बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती!
  • एंटरटेनमेंट

Actor Govinda Hospitalized: गोविंदा की बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती!

Hema Gupta November 12, 2025

Actor Govinda Hospitalized: बॉलीवुड में इन दिनों कई सेलिब्रिटीज की तबियत नासाज है, ऐसे में अब गोविंदा की अचानक तबियत खराब हो गई और उन्हें मुंबई के जुहू स्थित क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनके दोस्त और लीगल एडवाइजर ललित बिंदल ने बताया कि गोविंदा को घर में अचानक चक्कर आया और वो बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

Read More: Dharmendra Hospital Discharge: मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से धर्मेंद्र डिस्चार्ज, अब घर पर ही होगा इलाज…

घर पर बेहोश होने के बाद तुरंत हॉस्पिटल में किया गया भर्ती…

ललित बिंदल ने बताया कि रात करीब 1 बजे गोविंदा को चक्कर आने के बाद वे बेहोश हो गए। उन्होंने बताया—

“गोविंदा जी ने मुझे फोन किया, मैं तुरंत उनके घर पहुंचा और उन्हें अस्पताल लेकर गया। वहां डॉक्टरों ने दवा देने के बाद उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया।”

जांच पूरी, न्यूरोलॉजिस्ट की रिपोर्ट का इंतजार…

डॉक्टरों ने गोविंदा की सभी मेडिकल जांचें पूरी कर ली हैं। अब टीम रिपोर्ट और न्यूरोलॉजिस्ट की सलाह का इंतजार कर रही है। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

दोस्त ने की सोशल मीडिया पर रिकवरी की कामना…

ललित बिंदल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा —

“मेरे प्रिय और सम्मानित दोस्त गोविंदा जी को डिसओरिएंटेशन और बेहोशी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Lalit Bindal (@actor.lalitbindal)

पिछले साल लगी थी गोविंदा को गोली…

गोविंदा की तबीयत को लेकर यह पहला मामला नहीं है। पिछले साल अक्टूबर में एक हादसे के दौरान उनके पैर में गोली लग गई थी। बताया गया कि उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर गलती से चल गई थी। गोली लगने के बाद उन्हें उसी क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने सर्जरी कर गोली निकाली थी।

हाल ही में धर्मेंद्र से मिले थे गोविंदा…

कुछ दिन पहले गोविंदा को अभिनेता धर्मेंद्र से मिलने ब्रीच कैंडी अस्पताल में देखा गया था। उस समय वे पूरी तरह स्वस्थ और मुस्कुराते हुए नज़र आए थे।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Ladli Behna Yojana: लाडली बहना का नाम होगा “देवी सुभद्रा योजना”….सीएम ने की थी घोषणा
Next: MP NEWS : स्कूल वैन खड़े ऑटो से टकराई, दो बच्चे और ड्राइवर घायल हुए

Related Stories

Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.