Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Govinda Secretary Death: गोविंदा के करीबी का निधन,फूट-फूटकर रोए एक्टर…
  • एंटरटेनमेंट

Govinda Secretary Death: गोविंदा के करीबी का निधन,फूट-फूटकर रोए एक्टर…

Hema Gupta March 7, 2025

Govinda Secretary Death: गोविंदा का दाहिना हाथ कहे जाने वाले उनके सेक्रेटरी शशि प्रभु का बीती रात गुरुवार के दिन निधन हो गया। शशि गोविंदा के यहां कई सालों तक सेक्रेटरी के रुप में काम कर रहे थे। गोविंदा को जैसे ही उनकी मौत की खबर मिली वो उनके घर पहुंच गए। और परिवार को हिम्मत दी।

Read More: Kalpana Suicide Attempt: साउथ की सिंगर कल्पना ने की अत्महत्या की कोशिश..

उसी दौरान का एक वीडियों सामने आया है जिसमें गोविंदा उनके अंतिम संस्कार में शामिल है और भावुक होते नजर आ रहें हैं। शशि प्रभु न सिर्फ गोविंदा के सेक्रेटरी बल्कि उनके करीबी दोस्त भी थे। वो तब से गोविंदा के साथ काम कर रहे थे, जब से उन्होंने करियर के शुरुआत की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

 गोविंदा से था खास रिश्ता

गोविंदा और शशि प्रभु साल 1986 से साथ काम करते थे, जब गोविंदा की फिल्म ‘इल्जाम’ रिलीज हुई थी। उस समय से लेकर शशि प्रभु गोविंदा के दाहिने हाथ के रूप में उनके साथ जुड़े रहे थे। उनका संबंध सिर्फ गोविंदा से ही नहीं, बल्कि उनके पूरे परिवार से भी बहुत अच्छा था।

शशि प्रभु का निधन 6 मार्च की शाम हुआ। उनकी मौत के बाद गोविंदा बोरिवली में स्थित उनके घर पहुंचे। उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। और उनकी आंसू पोछते का वीडियो भी सामने आया है। जो जमकर वायरल हो रहा हैं। उसमें एक्टर भावुक होते नजर आ रहें हैं।

शशि प्रभु की बीमारी और निधन

गोविंदा के मौजूदा सेक्रेटरी शशि सिन्हा ने शशि प्रभु के निधन की जानकारी दी। शशि प्रभु गोविंदा के पूर्व सेक्रेटरी थे। प्रभुसिन्हा ने बताया कि शशि प्रभु की मौत दिल की बीमारी के चलते हुई है। शशि प्रभु की चार दिन पहले सर्जरी हुई थी और उन्हें हॉस्पिटल से घर वापस लाया गया था। लेकिन सुबह अचानक से बाथरूम में गिर गए और उनका निधन हो गया। परिवार वालों ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन शशि प्रभु में कोई हलचल नहीं थी।

नाम की समानता और कंफ्यूजन

शशि प्रभु के निधन के बाद लोगों में कंफ्यूजन हो गए थे क्योंकि उनकेर मौजूदा सेक्रेटरी का नाम शशि सिन्हा है। इस कारण से लोग यह समझ नहीं पाए कि कौन सा शशि है, लेकिन बाद में शशि सिन्हा ने इस भ्रम को दूर किया उन्होंने बताया कि – “बीते दिन से कई करीबी उनके परिवार को कॉल मैसेज कर मौत की खबर पर जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कहा, मेरी मौत की झूठी खबर फैलने के बाद मुझे फोन पर कई शोक संदेश और कॉल आ रहे हैं। क्योंकि मेरा नाम गोविंदा के पुराने दोस्त और पूर्व सेक्रेटरी शशि प्रभु से मिलता है। इसलिए लोगों को गलतफहमी हो गई है।”

गोविंदा के सेक्रेटरी ने बोरीवली से लड़ा था चुनाव

गोविंदा के सेक्रेटरी शशि प्रभु ने मुंबई के बोरीवली से एक समय में चुनाव लड़ा था। उस समय गोविंदा सांसद हुआ करते थे, और उन्होंने अपने सेक्रेटरी शशि प्रभु के चुनाव में जीत दिलान के लिए चुनाव प्रचार करने में पूरी तरह से समर्थन दिया था। गोविंदा ने खुद बोरीवली स्टेशन, दहिसर, गणपत पाटिल नगर जैसी कई प्रमुख जगहों पर जाकर शशि प्रभु के लिए प्रचार किया था।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Jashpur Crime News: जल्लाद चाचा ने दी भतीजी की बलि
Next: 6 Feet Cobra Found In Toilet: बाथरूम का गेट खोलते ही निकली चींख…

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.