Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • मंत्रालय में चोरी का सनसनीखेज मामला: मंत्री गोविंद राजपूत के चेंबर से चांदी की गणेश मूर्ति गायब
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

मंत्रालय में चोरी का सनसनीखेज मामला: मंत्री गोविंद राजपूत के चेंबर से चांदी की गणेश मूर्ति गायब

Aditya Mishra May 29, 2025

सुरक्षा पर उठे सवाल

Govind Rajput chamber theft: खबर राजधानी भोपाल से है जहां मध्य प्रदेश मंत्रालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के चेंबर से चांदी की गणेश मूर्ति चोरी होने की घटना सामने आई है। यह घटना उस जगह पर हुई है जहां 24 घंटे पुलिस सुरक्षा तैनात रहती है। इस वारदात ने प्रशासन को सकते में डाल दिया है और मंत्रालय की सुरक्षा प्रणाली की पोल खोल दी है।

मंत्री के चेंबर से चोरी

यह चौंकाने वाली घटना मंत्रालय की वीवी-2 बिल्डिंग में स्थित मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के चेंबर में हुई। बताया जा रहा है कि यह मूर्ति लंबे समय से मंत्री के कार्यालय में रखी हुई थी। घटना तब सामने आई जब मंत्री कैबिनेट बैठक से पहले पूजा के लिए पहुंचे और उन्होंने देखा कि मूर्ति अपनी जगह से गायब है।

read more: छत्तीसगढ़ में नौतपे के बीच मानसून की समय से पहले दस्तक, 29 जिलों में बारिश का अलर्ट

कर्मचारियों पर शक की सुई

प्रारंभिक जांच में इस बात की आशंका जताई जा रही है कि चोरी में मंत्रालय के किसी कर्मचारी की संलिप्तता हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, मंत्री का चेंबर आमतौर पर लॉक नहीं रहता और वहां कई जरूरी दस्तावेज भी रखे होते हैं। ऐसे में बिना अंदरूनी जानकारी के चोरी संभव नहीं लगती। फिलहाल सभी कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मंत्रालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि किस समय और कौन व्यक्ति चेंबर में आया-जाया। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर ली जाएगी।

मंत्री का बयान

Govind Rajput chamber theft: इस घटना को लेकर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे कभी उम्मीद नहीं थी कि इस तरह की घटना मंत्रालय में होगी। पहली बार मेरे चेंबर में चोरी हुई है। उम्मीद है पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी।” घटना के बाद मंत्रालय के अन्य चेंबरों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

read more: रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कैलाश विजयवर्गीय की सौजन्य मुलाकात

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS: बड़वानी नहर में कचरा फंसा, किसानों की फसलें डूबी, सफाई को नहीं मिलता फंड
Next: Barwani News: बड़वानी नर्मदा नदी से हो रहे अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.