सशस्त्र बलों की दमदार परेड
कार्यक्रम में योजनाओं पर आधारित विभागीय झांकियां, सशस्त्र बलों की दमदार परेड और लोक-संस्कृति की झलक दिखाती प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सूचना विभाग की झांकी को पहला, संस्कृत विभाग को दूसरा और शिक्षा विभाग ने तीसरा पुरस्कार प्रप्त किया। जबकि परेड में CRPF, ITBP और डोगरा रेजिमेंट की टुकड़ियों ने मार्च किया। छलिया नृत्य, पारंपरिक लोकनृत्य, बैंड प्रदर्शन और स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों ने गणतंत्र दिवस के आयोजन को यादगार बना दिया।


Republic Day Greetings Uttarakhand: राज्यपाल का संबोधन
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान निर्माताओं को नमन किया। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। डिजिटल अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप संस्कृति, रक्षा उत्पादन, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और सैन्य शक्ति के क्षेत्र में भारत ने विश्व मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई।

जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता
Republic Day Greetings Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया। CM धामी ने कहा कि यह मौका हमें स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के साथ अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है। उत्तराखंड सरकार ने जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति तक पहुंचे। समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर उत्तराखंड ने देश के अन्य राज्यों के लिए मार्ग प्रशस्त किया है।
