Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Monsoon: दिल्ली में मानसून पर सरकार का एक्शन प्लान तैयार
  • देश-विदेश

Monsoon: दिल्ली में मानसून पर सरकार का एक्शन प्लान तैयार

Narendra Singh May 6, 2025

Government’s action plan ready on monsoon : जारी किया हेल्पलाइन नंबर, हर समस्या से मिलेगी निजात

Government’s action plan ready on monsoon : दिल्ली में अब NDMC, MCD, DDA, PWD, जल बोर्ड और फ्लड विभाग से जुड़ी सभी नागरिक सेवाओं की शिकायतें एक ही नंबर 311 पर दर्ज की जा सकेंगी. इस एकीकृत हेल्पलाइन नंबर की घोषणा PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने NDMC के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का निरीक्षण करने के बाद की.

मानसून से पहले प्लान तैयार

मानसून के समय में दिल्लीवासियों को जलभराव,टूटी सड़कें, बंद नाले या ओवरफ्लो सीवर जैसी विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अब सरकार ने मानसून से पहले जनता की सुविधा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. राजधानी में अब NDMC, MCD, DDA, PWD, जल बोर्ड और फ्लड विभाग से जुड़ी सभी नागरिक सेवाओं की शिकायतें एक ही नंबर 311 पर दर्ज की जा सकेंगी. इस एकीकृत हेल्पलाइन नंबर की घोषणा सोमवार को PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने NDMC के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का निरीक्षण करने के बाद की.

‘वन दिल्ली, वन नंबर यही हमारा लक्ष्य

मंत्री ने कहा ‘वन दिल्ली, वन नंबर यही हमारा लक्ष्य है. अब लोगों को यह सोचने की जरूरत नहीं कि समस्या किस विभाग की है. नागरिक केवल 311 पर कॉल करें और उनकी शिकायत संबंधित विभाग तक तुरंत पहुंचा दी जाएगी’.PWD मंत्री ने कहा कि अगले 2 से 3 दिनों के भीतर सभी संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें कमांड सेंटर की संचालन प्रणाली, विभागों के प्रतिनिधियों की प्रतिनियुक्ति, जवाबदेही तंत्र और तकनीकी एकीकरण पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

 CCTV से होगी निगरानी

मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि ऐसे सभी स्थान, जो मानसून के दौरान जलभराव की दृष्टि से संवेदनशील माने जाते हैं और जहाँ अभी तक CCTV कैमरे नहीं लगे हैं, वहां जल्द ही कैमरे लगाए जाएंगे। इससे समस्या की पहचान रियल-टाइम में हो सकेगी और संबंधित विभाग तुरंत मौके पर कार्रवाई कर सकेंगे. उन्होंने कहा, जलभराव जैसी समस्याओं का समाधान मौके पर तुरंत हो, इसके लिए तकनीक का इस्तेमाल जरूरी है. CCTV कैमरों और लाइव मॉनिटरिंग के ज़रिए हमारी टीमें तेजी से प्रतिक्रिया दे सकेंगी’.

पंपिंग स्टेशनों का होगा ऑटोमेशन

मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि दिल्ली में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए सभी पंपिंग स्टेशनों को ऑटोमेटिक सिस्टम से जोड़ा जा रहा है। इससे जल निकासी तेज होगी और फील्ड टीमों को हर स्तर पर टेक्नोलॉजिकल सपोर्ट मिलेगा।

‘जनता को सुविधा मिले, यही उद्देश्य’

PWD मंत्री ने कहा कि यह पूरी व्यवस्था इस सोच के साथ बनाई जा रही है कि जनता को किसी भी समस्या के लिए विभागों के बीच भटकना न पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारा उद्देश्य सिर्फ शिकायत दर्ज कराना नहीं, उसका समाधान समय पर सुनिश्चित करना है।

इस पहल से न केवल शिकायतों का त्वरित निस्तारण होगा, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही भी बढ़ेगी। अब हर शिकायत एक सिस्टम में दर्ज होगी, उसकी मॉनिटरिंग होगी और जवाबदेह अधिकारी की पहचान भी तय होगी.

आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव

311 हेल्पलाइन और साझा कमांड सेंटर के माध्यम से दिल्ली सरकार नागरिक सेवाओं के डिजिटलीकरण, पारदर्शिता और कुशल सेवा वितरण के मॉडल को मजबूत कर रही है. यह पहल मानसून के दौरान दिल्लीवासियों को राहत देने के साथ-साथ भविष्य की स्मार्ट सिटी अवधारणा की दिशा में भी अहम कदम साबित होगी.

Raed More:-Weather Warning India : राजस्थान में ट्रेन से कंटेनर गिरे, 27 राज्यों में अलर्ट

Watch Now:- ग्वालियर बोनट पर बैठी दुल्हन, रूफ पर तलवारबाजी

Click this:- Download Our News App For Latest Update  and “Follow” whatsapp channel

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Chhattisgarh Board Exam Result: बोर्ड परीक्षा रिजल्ट का इंतज़ार ख़त्म
Next: PM Shri Air Ambulance Service: बैतूल से भोपाल रेफर हुआ गंभीर हेड इंजरी का मरीज

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.