Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • पीएम सड़क योजना: पंजाब में 800 करोड़ के प्रोजेक्ट रद्द
  • देश-विदेश

पीएम सड़क योजना: पंजाब में 800 करोड़ के प्रोजेक्ट रद्द

Shital Sharma August 14, 2025

बॉर्डर एरिया सबसे ज्यादा प्रभावित

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत पंजाब में लगभग 800 करोड़ रुपए के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट रद्द कर दिए हैं। इन प्रोजेक्ट्स में 64 सड़कों और 38 पुलों का निर्माण होना था, जिसकी कुल लंबाई लगभग 628.48 किलोमीटर थी।

Government Punjab Pradhan Mantri Sadak Yojana Project Cancel Update

इन प्रोजेक्ट्स में से अधिकतर सड़कें पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन जैसे बॉर्डर जिलों में थीं। इन इलाकों में कनेक्टिविटी पहले से ही सीमित है और प्रोजेक्ट रद्द होने से स्थानीय लोगों की परेशानी और बढ़ेगी।

31 मार्च को मिली थी मंजूरी

केंद्र सरकार ने इन प्रोजेक्ट्स को 31 मार्च 2025 को मंजूरी दी थी। लेकिन अब ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव द्वारा पत्र जारी कर कहा गया है कि जिन प्रोजेक्ट्स के टेंडर नहीं हुए या काम शुरू नहीं हुआ, उन्हें ड्रॉप कर दिया जाए।

पंजाब सरकार का जवाब

राज्य सरकार ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर प्रोजेक्ट्स को दोबारा मंजूरी देने की अपील की है। सचिव रवि भगत ने कहा कि प्रोजेक्ट्स की प्रक्रिया चालू है और बारिश खत्म होते ही काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने वादा किया है कि सारे काम 31 मार्च 2026 तक पूरे कर लिए जाएंगे।

क्या है FDR तकनीक?

FDR यानी Full Depth Reclamation यह एक पर्यावरण-अनुकूल तकनीक है, जिसमें पुरानी सड़क की सामग्री को खोदकर उसी को रिसाइकिल कर सीमेंट और केमिकल के साथ मिलाकर नई मजबूत सड़क बनाई जाती है। यह तरीका तेज, सस्ता और टिकाऊ माना जाता है। लेकिन समस्या ये है कि बहुत कम सलाहकार फर्मों को इस तकनीक का अनुभव है।

पहले भी रोके जा चुके हैं फंड:

यह पहला मौका नहीं है जब केंद्र ने पंजाब के विकास फंड पर रोक लगाई हो। इससे पहले भी 7000 करोड़ रुपए के ग्रामीण विकास फंड को रोक दिया गया था।

राजनीतिक असर और स्थानीय चिंता

इस कदम को पंजाब सरकार राजनीतिक भेदभाव मान रही है, वहीं स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि सड़क कनेक्टिविटी के कमजोर होने से नाराज हैं। खासकर सीमा क्षेत्रों में इन सड़कों का न बन पाना सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं के लिए भी खतरा बन सकता है।

Read More:- हॉलमार्किंगः 1 सितंबर से सिल्वर ज्वेलरी की हॉलमार्किंग लागू होगी

Watch Now :-किश्तवाड़ आपदा – 200 लोग लापता….

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: सुप्रीम कोर्ट: जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य बनाने पर केंद्र से जवाब मांगा
Next: Narmada Tricolor Flag Event : नर्मदा की लहरों पर तिरंगे का परचम

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.