मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे गोवर्धन पूजा

govardhan puja: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में सबसे बड़ी गोवर्धन पूजा होने जा रही है.आदर्श गौशाला 108 टन गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन बनाए गए है. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होकर गौ पूजन, गोवर्धन और गौ सेवकों का सम्मान भी करेंगे।
govardhan puja: प्रदेश के सबसे बड़ी गोवर्धन पूजा
ग्वालियर की लाल टिपारा आदर्श गौशाला में करीब 11 फीट ऊंचे गोवर्धन बनाए गए हैं। लगभग 108 टन गोबर से निर्माण हुआ है। गोवर्धन पूजा के लिए गौशाला में तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है। इस गोवर्धन पूजा को देखने के लिए ग्वालियर के अलावा उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों के श्रद्धालु भी आते हैं।
govardhan puja: आदर्श गौशाला में की गई तैयारी
गौशाला में करीब 10 हजार से ज्यादा गौवंश हैं।इसी गौशाला में गायों के 108 टन गोबर से 11 फीट ऊजे भगवान गोवर्थन बनाए गए है.सीएम मोहन यादव आदर्श गौशाला लाल टिपारा पहुंचकर गोवर्धन पूजा करेंगे एवं मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के जिला स्तरीय समारोह में भाग लेंगे।
